Let’s travel together.

शहर की सड़कों पर कदमताल मिलाकर चले स्वयंसेवक, आरएसएस ने निकाला विशाल पथ संचलन

0 336

 

शहर के सैकड़ो स्थान पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वयं सेवकों का स्वागत, बढ़ाया उत्साह

सी एल गौर रायसेन

विजयादशमी के महापर्व के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में नगर के कन्या शाला मैदान से दोपहर को निर्धारित समय के अनुसार स्वयं सेवकों का विशाल पथ संचलन निकाला गया जो नया रायसेन की सड़कों से होता हुआ सागर मार्ग होकर रामलीला गेट से होते हुए

रामलीला मार्केट, सांची मार्ग, पुरानी बस्ती, राम जानकी मंदिर, पुराना कोतवाली होते हुए भोपाल मार्ग से होकर गंज बाजार से होते हुए पुनः सागर मार्ग से होकर कार्यक्रम स्थल कन्या शाला मैदान पहुंचा पाठ जहां विधिवत समापन किया गया।

पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवक उत्साह के साथ कदमताल मिलाते हुए शहर की सड़कों पर निकले । इस दौरान नगर में सैकड़ो स्थान पर लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए पथ संचलन में शामिल स्वयं सेवकों का उत्साह वर्धन करते हुए फूल बरसाकर जमकर स्वागत किया। संचलन के दौरान शहर में कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी बनी परंतु

सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी मनोज सिंह के निर्देशन में जवान तैनात थे पूरे समय पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बनाते हुए पथ संचलन के साथ चल रही थी। पथ संचलन के दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जयकार लगाते हुए स्वयंसेवकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |     नेशनल लोक अदालत में निपटे अनेक प्रकरण     |     कीटनाशक पीने से 62 वर्षीय महिला की मौत, घर में मचा हड़कंप     |     सुल्तानगंज के गोरखी में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम      |     बेगमगंज में बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811