Let’s travel together.

देर शाम तक चला जवारो का विसर्जन

0 128

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
नवरात्र के नौ दिन सोमवार को पूरे हुए। जिन घरों में देवी स्थलों और घट स्थापना के साथ जवारे बोये जाते हैं उनका विसर्जन भी नवें दिन हो गया। शाम होते ही जगह-जगह से जवारों की शोत्रायात्रा निकाली गई सांची ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम अंबाड़ी, दीवानगंज, सेमरा, नरखेड़ा, जमुनिया करैया, बरजोरपुर, सेमरी, बालमपुर, देहरी यदि गांव में मंदिरों में दिनभर भक्तजनों का तांता लगा रहा मंदिरों में दिनभर भक्त जन की भीड़ लगी रही जगह-जगह पंडालों में सुबह से लेकर देर रात तक हवन पूजन होते रहे शाम के समय ग्राम दीवानगंज और अंबाडी में जवारे निकाले गए अंबाडी में जवारे मढ माता से होते हुए साहू मंदिर ,गणेश मंदिर से होते हुए डोला घाट हनुमान मंदिर के सामने विसर्जन किया गया रास्ते भर महिलाएं जवारे अपने सिर पर रखे देवी के भजन गाते हुए चल रहीं थीं। डोला घाट पर इन जवारों का विसर्जन हुआ। इस दौरान घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
इसी तरह दीवानगंज में भी जवारे बड़े ही धूमधाम से निकाले गए जवारे दीवानगंज के इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर से होते हुए भवानी चौक और तालाब से होते हुए खेड़ापति माता मंदिर पर पहुंचे आगे आगे डीजे चल रहा था पीछे-पीछे सर पर जवारे रखकर महिलाएं चल रही थी जवारे के सामने कई व्यक्ति घूमते हुए नजर आए आगे आगे महिलाएं जवारे लेकर चल रही थी तो पीछे की महिलाएं भक्ति गीत गाते हुए चल रही थी इस दौरान दीवानगंज क्षेत्र के कई ग्रामीण जवारे के साथ सम्मिलित हुए

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811