Let’s travel together.

रायसेन में हजरत बाबा पीर फतेह उल्लाह साहब की दरगाह पर 803 वां उर्स कल से

0 175

-देशभर से आएंगे जायरीन, जिला प्रशासन द्वारा पेश की जाएगी पहली चादर

उर्स 24 से 26 तक चलेगा 27 अक्टूबर सुबह कुल की दुआ के साथ समापन होगा

रायसेन। हजरत बाबा पीर फतेह उल्लाह साहब की दरगाह शरीफ पर 803 वां उर्स मंगलवार से प्रारंभ हो रहा है। उर्स में देशभर से जायरीन आएंगे जो देश की अमन चैन के लिए बाबा से दुआ करेंगे।

तीन दिन तक चलने वाले उर्स में उज्जैन , सीहोर, रामपुर, बिजनौर, भोपाल, सहित अन्य शहरों से आने वाले कव्वालों के बीच मुकाबला भी होगा। उर्स 24 से 26 तक चलेगा 27 अक्टूबर सुबह कुल की दुआ के साथ समापन होगा। सालाना उर्स को लेकर दरगाह शरीफ पर विद्युत सजा सज्जा के साथ अन्य व्यवस्थाएं की गई है। बाहर से आने वाले लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के साथ ही साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखकर तैयारी की गई है।

नवाबी शासन काल से चली आ रही परंपरा के अनुसार उर्स के पहले दिन जिला प्रशासन द्वारा बाबा साहब को पहली चादर पेश की जाएगी। इसके बाद उर्स का प्रारंभ होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811