Let’s travel together.

एमपीआरडीसी ने टूटी हुई रेलिंग की जगह सीमेंट की बोरियां भरकर उसमें रेडियम लगवाये

0 100

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल-विदिशा स्टेट हाइवे 18 की बालमपुर घाटी पर आए दिन हो रहे हादसों को रोकने के लिए एमपीआरडीसी ने टूटी हुई रेलिंग की जगह सीमेंट की बोरियां भरकर उसमें रेडियम लगवा दिए हैं। ताकि सड़क हादसों पर अंकुश लगे और रास्ता स्पष्ट दिखाई दे सके।इसके लिए सड़क के गहरी खाई साइट वाले हिस्से पर सीमेंट की बोरियां भरकर रेडियम पट्टी लगाई गई थी, जिससे रात के समय वाहन चालकों को घाटी पर अंधे मोड़ की सूचना पहले से मिल सके। कुछ समय पूर्व बालमपुर की घाटी पर लोहे की रेलिंग लगाई गई थी। जो आए दिन दुर्घटनाओं के कारण बार-बार टूट रही है जिसकी वजह से कई वाहन हादसों का शिकार होकर खाई में गिर चुके है जब कोई वाहन तेज स्पीड से नीचे उतरता है तो मोड होने के कारण ड्राइवर वाहन को मोड नहीं पता और वहान सीधा 10 फीट गिरी खाई में जाकर पलट जाता है ज्यादातर वाहन चढ़ते वक्त पीछे रिवर्स होते हुए खाई में जाकर पलटते हैं बालमपुर घाटी पर अभी तक कई वाहन पलट चुके हैं जिनमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है 1 महीने के अंदर इस घाटी पर चार ट्रक पलट चुके हैं बार-बार वाहन पलटने के कारण एमपीआरडीसी द्वारा अब इस बालमपुर घाटी पर चौड़ीकरण का काम प्रारंभ कर दिया है 4 दिन से लगातार बालमपुर घाटी पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है जिस तरफ ज्यादा मोड़ और खाई है उस तरफ 4 मीटर तक रोड को चौड़ा करा जा रहा है बालमपुर घाटी 4 मीटर तक चोडी हो जाएगी जिससे वाहन दुर्घटना में कमी आएगी अभी बालमपुर घाटी की चौड़ाई कम होने के कारण ज्यादातर वाहन मोड पर उतरते और चढ़ते वक्त पलट जाते हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811