Let’s travel together.

मान्य परम्पराओ के साथ मनाया जा रहा साधना और भक्ति का प्रतीक महापर्व नवरात्रि

0 118

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
साधना और भक्ति का प्रतीक महापर्व नवरात्रि क्षेत्र में पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। श्रद्धालु नौ दिनों तक नौ रुपों में विराजित मां जगदम्बा की भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं।

प्रात: काल से ही माता के मठों में जल अभिषेक के लिए लंबी कतारें लग रही और शाम को पंडालो में माता के जयकारे गूंजते हैं गांव में खेड़ापति माता मंदिर,पुराने गुरुद्वारा मंदिर , भवानी चौक दीवानगंज और गुसाई मोहल्ला, ग्वाल चमेली यदि स्थानों पर माता रानी की प्रतिमा विराजित की गई।

भवानी चौक पर  महाआरती का आयोजन किया गया भवानी चौक पर दुर्गा जी की मूर्ति लगभग 70 सालों से बैठाई जा रही है यह सबसे पुराना स्थान है दुर्गा जी बिठाने का भक्तजन सुबह-शाम माता की पूजा-भक्ति कर रहे। वहीं पंडालों में प्रतिदिन जन कीर्तन, रामायण पाठ घर घर कन्या भोज कराए जा रहे। शाम होते ही माता रानी के दरबार रंग-बिरंगी लाइटों से दरबार जगमग बना हुआ। शाम को माता की आरती और दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ जुट रही।

पहले ही दिन से लगातार क्षेत्र में चुनरी यात्रा निकाली जा रही है पहले दिन अंबाडी में पांचवें दिन दीवानगंज और बरजोरपुर में छठवें दिन बालमपुर में सातवें दिन ग्राम सेमरा में चुनरी यात्रा निकाली गई है जिसमें कई भक्तगणों ने भाग लेकर भक्ति का रस पिया है दीवानगंज के गुसाई मोहल्ला में भक्तगणों ने शिव पार्वती की मूर्ति स्थापित कि हैं दीवानगंज के गोसाई मोहल्ला में हर साल भक्तगण शिव पार्वती जी की मूर्ति स्थापित करते हैं इस साल कई स्थानों पर मनमोहक मूर्तियां लेकर भक्तगणों ने विराजमान की है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एनसीसी कैडेट्स का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न     |     30 हजार की अवैध शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार… लेकिन असली शराब माफिया कौन?     |     रायसेन में तैयार होंगे राष्ट्रीय खिलाड़ी- डॉ प्रभुराम चौधरी,रायसेन में हुआ मप्र का भविष्य पर मंथन     |     कॉकरोच जनता पार्टी पर सिंधिया और खंडेलवाल खुलकर बोलने से बचे, सिंधिया बोले- प्रधानमंत्री मोदी के साथ पूरे देश की जनता खड़ी हुई है     |     टाइगर-चीता का असर, शिवपुरी में बढ़ा होमस्टे टूरिज्म, हातोद गांव बना पर्यटकों की पहली पसंद     |     पत्थर खदानो में ब्लास्टिंग से भयभीत ग्रामीण,शिकायत के बाद कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्यवाही     |     लंबे अरसे से सांची की होटलों में अनैतिक गतिविधियों की जानकारी मिलने पर एसपी के आदेश पर पुलिस की सघन पडताल     |     रायसेन में फिर दिखा बाघ, किले की पहाड़ी और अमराबद घाटी क्षेत्र में दहशत का माहौल     |     मावलखोह मंदिर गढ़ी परिसर में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन     |     सगौर गांव में दर्दनाक हादसा: कुएं में डूबने से तीन मासूम बच्चियों की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811