Let’s travel together.

मावलखोह मंदिर गढ़ी परिसर में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन

0 59

24 मई से 30 मई तक होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन, क्षेत्र में उत्साह का माहौल

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

तहसील गैरतगंज अंतर्गत गढ़ी स्थित तपोभूमि मावलखोह मंदिर परिसर में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।

आयोजकों के अनुसार कथा का आयोजन 24 मई 2026 से प्रारंभ होकर 30 मई 2026 तक चलेगा। कथा वाचन का शुभ अवसर प्रसिद्ध कथा वाचक श्री किशोरीदास जी महाराज, चित्रकूट धाम वेदांती आश्रम के श्रीमुख से प्राप्त होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से हरि इच्छा तक आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम के अंतर्गत 24 मई को कलश यात्रा एवं कथा प्रारंभ, 25 मई को गजकरण धुंधकारी कथा, 26 मई को गजेन्द्र मोक्ष कथा, 27 मई को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 28 मई को गिरिराज धरण पूजन, 29 मई को रुक्मणी विवाह तथा 30 मई को पूर्णाहुति, हवन एवं विशाल प्रसादी वितरण किया जाएगा।

कलश यात्रा 24 मई को सुबह 9 बजे श्री हनुमान मंदिर कंठ्या से प्रारंभ होकर तपोभूमि धाम मावलखोह मंदिर गढ़ी पहुंचेगी।

आयोजन समिति में अध्यक्ष श्री हनुमान जी, संरक्षक श्री गोलेनाथ जी, सचिव श्री गणेश जी एवं कोषाध्यक्ष श्री कुबेर जी सहित अन्य समाजजन सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। आयोजन समस्त धानुक (बंसल) समाज समिति तहसील गैरतगंज जिला रायसेन द्वारा किया जा रहा है।

धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। क्षेत्र के श्रद्धालुओं से आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कदंब अभियान को डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन का सहयोग, गड्ढे खोदने वाली मशीन भेंट     |     गणेश उत्सव एवं अनंत चतुर्दशी को लेकर हिन्दू उत्सव समिति की बैठक आयोजित     |     प्रतिबंध के बावजूद बाजार में बिक रही पीओपी की प्रतिमाएं, पर्यावरण और जल प्रदूषण का बढ़ा खतरा     |     बच्चों में सर्दी-जुकाम, हल्का बुखार और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव जरूरी     |     बाबा रामदेव जी महाराज का जन्म प्रकट दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया     |     41वें चक्रधर समारोह में 14 सितंबर को सजेगी सुरों की महफिल     |     संदिग्धों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही जारी     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाएगी भाजपा     |     पेट्रोल पंप पर चाकू दिखाकर 10 हजार रुपए लूटे, एक्टिवा से आए थे 4 बदमाश     |     पुलिस और प्रशासन ने मिलकर निकाला पैदल मार्च     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811