Let’s travel together.

लंबे अरसे से सांची की होटलों में अनैतिक गतिविधियों की जानकारी मिलने पर एसपी के आदेश पर पुलिस की सघन पडताल

0 28

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन 

वैसे तो इस स्थल की मानमर्यादा अपने आप मे एक धार्मिक एवं शातिप्रय मानी जाती है तथा इस स्थल पर पर्यटकों की व्यवस्था हेतु अनेक छोटी बडी होटलें चल रही हैं परन्तु लंबे अरसे से इन होटलों में अनेतिक गतिविधियों की चर्चा देखने सुनने को मिल जाती थी इतना ही नहीं विगत दिनों मानव अधिकार आयोग के सदस्य ने भी होटलों की गतिविधियों पर सवाल खड़े किए गए थे तथा पुलिस को भी होटलों की गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने सांची की सभी होटलों को खंगाला परन्तु मिला कुछ नहीं ।

जानकारी के अनुसार इस विश्व ऐतिहासिक स्थल पर देशी विदेशी पर्यटकों की ठहरने की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर में छोटे बडे अनेक होटल संचालित होते है तथा इन होटलों में पर्यटकों के ठहरने के स्थान पर अनैतिक गतिविधियों की चर्चा भी खूब देखने सुनने को मिल जाती हैं तथा इन गतिविधियों से नगर की छवि धूमिल होने के आरोप लगते रहे है हालांकि अनेक बार पुलिस द्वारा होटल संचालकों को ऐसे कृत्य करने के विरुद्ध चेतावनी भी दी जा चुकी थी तथा पुलिस को ऐसे होटलों में अनैतिक गतिविधियों की लंबे समय से सूचना भी मिल रही थी होटलों में अनैतिक गतिविधियों चलने पर तब विश्वास पक्का हो गया जब विगत दिनों थाने पहुंचे मानव अधिकार सदस्य प्रियंक कानूनगो ने भी होटलों में चलने वाली गतिविधियों पर पुलिस के सामने ही सवाल खड़े कर दिये थे तबसे ही लोगों का अनैतिक गतिविधियों पर विश्वास पक्का हो गया था तथा ऐसी गतिविधियों की जानकारी जिलापुलिस अधीक्षक तक पहुंच रही थी ।इन अवैध गतिविधियों पर जिलापुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने इन सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए नगर की सभी होटलों की जांच करने सांची पुलिस को आदेश जारी किए गए तब सांची पुलिस थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी के नेतृत्व में दलबल सहित नगर की होटलों मे औचक निरीक्षण किया गया तथा अवैध गतिविधियों पर नकैल कसने होटलों के कैमरे ठहरने वालों की इंट्री रजिस्टर मे नाम पते स्थान की जानकारी ली दलबल मे महिला आरक्षक भी मौजूद रही तथा होटलों के रूमो का गहन निरीक्षण किया गया इसके साथ ही होटल संचालक एवं होटल कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई पुलिस की यह कार्यवाही नगर के दस होटलों में चली परन्तु पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका तथा पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा हालांकि होटल संचालकों को पुलिस ने स्पस्ट निर्देश दिये कि यह अभियान अब समय समय पर क्रमबद्ध रूप से औचक चलाया जाएगा तथा जब भी होटल लाजो मे ऐसी कोई गतिविधियों में लिप्तता पाईं जायेगी तब होटल संचालक के विरुद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी तथा होटल सील भी की जा सकती है ।इस मामले में होटल संचालकों ने बताया कि यहां होटलों में ठहरने वाले बाहरी लोग ठहरते हैं जिनकी पूरी जानकारी होटल रजिस्टर में पंजीबद्घ की जाती हैं तथा प्रतिदिन ठहरने की जानकारी पुलिस को भी भेजी जाती है ।

इस मामले में थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने बताया कि नगर की होटलों में लगातार अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने पर जिलापुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आज नगर की दस होटल लाजो का औचक निरीक्षण किया गया तथा सीसीटीवी कैमरे देखे गए तथा पंजी रजिस्टर की जांच भी की गई तथा कमरों की बारीकी से छानबीन की गई परन्तु होटलों में न तो कोई संदिग्ध व्यक्ति ही पाया जा सका ।हमने सभी होटल संचालकों कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि कभी भी कोई अनैतिक गतिविधि चलते पाया जाता है तो कडी कार्यवाही की जायेगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सोशल मीडिया और वर्तमान पत्रकारिता विषय पर हुई गंभीर चर्चा     |     सचिव के दोहरे प्रभार के चक्कर में सगवाल पंचायत बदहाल, गंदगी का अंबार     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने माड्यूलर आपरेशन थियेटर का किया लोकार्पण      |     बिना समुचित सुरक्षा उपाय के स्कूली बच्चों का परिवहन करने वाले ई-रिक्शा, ऑटो एवं वैन की यातायात पुलिस द्वारा औचक जांच     |     लगातार बीसवें साल भी भक्ति भाव से निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा     |     अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुर्नविकसित सांची रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्चुअली किया लोकार्पण     |     गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित गुरु वंदन एवं छात्र अभिनंदन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     19 जुलाई को भोपाल में होगी भव्य अगवानी,आचार्य श्री समय सागर महाराज का वर्षायोग चातुर्मास भोपाल में     |     शिवपुरी रेलवे स्टेशन का भव्य लोकार्पण, विधायक बोले- मोदी और सिंधिया के प्रयासों से मिला नया स्वरूप       |     15 करोड़ का ‘शोपीस’ बना सांची स्टेशन! भव्य लोकार्पण के बीच खुली दावों का पोल,बुलेट की स्पीड से निकल जाती हैं ट्रेनें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811