राजीव जैन ओबेदुल्लागंज रायसेन
शासकीय सीएम राइस विद्यालय ओबैदुल्लागंज में कारगिल विजय दिवस मनाया गया । कार्यक्रम का संचालन एनसीसी ऑफिसर आनंद तिवारी ने किया एवं एनसीसी कैडेट्स ने व्यवस्था संभाली ।

इस अवसर पर संस्था की प्राचार्या श्रीमती चंद्रावती अतुलकर ने मोमबत्ती जलाकर एवं माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा छात्रों को संबोधित करते हुए कारगिल के विषय में बच्चों को जानकारी दी।संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता श्री नगरिया ने भी छात्रों को संबोधित किया और कारगिल विजय दिवस के बारे में छात्रों को जानकारी दी।

इस अवसर पर संस्था के शिक्षक श्री मेश्राम , सुशील पाठक ,श्रीमती सीमा सोनपुरे, श्रीमती नीलम पटेल ,श्रीमती स्वाति श्रीवास्तव ने भी छात्रों को संबोधित किया। समस्त स्टाफ एवं एनसीसी कैडेट्स व छात्र-छात्राओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर कारगिल में शहीद होने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी ।