Let’s travel together.

आबकारी बेगमगंज की विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

0 95

 

रायसेन। कलेक्टर श्री अरविंद कुमार दुबे के मार्गदर्शन मे श्रीमती वंदना पाण्डेय सहायक आयुक्त आबकारी के निर्देशन मे कंट्रोलर श्री सुदीप तोमर सहायक जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व मे आबकारी उप निरीक्षक वृत्त बेगमगंज रविन्द्र अहिरवार द्वारा दौराने रात्रि गश्त ग्राम वीरपुर मार्ग पर एक मोटरसाइकिल सवार आबकारी स्टाफ की गाड़ी आते देख अपनी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया आबकारी स्टाफ द्वारा मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया गया परंतु अंधेरे एवं जंगल का फायदा लेकर फरार हो गया मोटरसाइकिल के समीप जाकर मोटरसाइकिल पर प्लास्टिक की सफेद बोरी की तलाशी समक्ष पंचांन ली गयी जिसमे कुल 310 पाव देशी मदिरा प्लेन के लगभग 55.8 बल्क लीटर देसी मदिरा प्लेन तथा बजाज कम्पनी की बिना नंबर प्लेट की बॉक्सर मोटरसाइकिल को मोके पर जब्त किया गया तथा फरार आरोपी के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया प्रकरण में वाहन स्वामी एवं वाहन चालक की शिनाख्त किया जाना विवेचना में है।
सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती वंदना पाण्डेय द्वारा बताया गया कि आगामी विधानसभा निर्वाचन निष्पक्ष हो इसके लिए जिले मे आबकारी उड़नदस्ता टीमो का गठन किया गया है जो प्रतिदिन अवैध मदिरा के विरुद्ध ऐसी कड़ी कार्यवाही कर रहे है और आगे भी ऐसी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार हुआ घायल     |     सेवा भारती शिवपुरी ने किया किशोरी विकास पर ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन     |     सहकारी समितियों के कर्मचारियों की पीड़ा: “कमीशन आधारित व्यवस्था में कब तक चलेगा परिवार?     |     कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी, खरीफ फसलों की उन्नत तकनीकों से किसानों को किया जाएगा जागरूक     |     वट सावित्री अमावस्या पर महिलाओं ने किया विशेष पूजन, अखंड सौभाग्य की मांगी कामना     |     8 दिन में पूरा हुआ जनगणना का प्रथम चरण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों व कर्मचारियों का हुआ सम्मान     |     समर कैंप 2026 :टोर के ग्रामीण बच्चों को प्रकृति और पक्षी संरक्षण से जोड़ने की अनूठी पहल     |     वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा     |     कुलहड़िया में तेंदुए का हमला, गाय को बनाया शिकार     |     सिर्फ खेती नहीं, प्राकृतिक खेती से बदले खेती का भविष्य,संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचा कृषि रथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811