Let’s travel together.

वीरपुर गांव में हो रहा था बालिका का विवाह, मौके पर पहुंचकर टीम ने रुकवाया बाल विवाह

0 142

– 16 वर्षीय लाड़ो के बाल विवाह की सूचना पर टीम ने मौके पर जाकर रुकवाया 

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी के अमोला थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में एक बाल विवाह को रुकवाया गया है। चाइल्डलाइन को इसकी सूचना मिली थी इसके बाद मौके पर पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने इस बाल विवाह को रुकवाया है ।
चाइल्डलाइन को जो सूचना मिली थी उसमें बताया गया कि
हेलो ! चाइल्ड लाइन अमोला थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में एक 16 साल की लड़की का बाल विवाह हो रहा है। आप उसे रुकवा दें।
यह जानकारी शुक्रवार को 11.30 बजे चाइल्ड लाइन नंबर 1098 पर एक सूचनादाता ने दी। सूचनादाता ने नाम गोपनीय रखने का भी अनुरोध किया,जिस पर चाइल्ड लाइन सेंटर कॉर्डिनेटर ने उसे भरोसा दिलाया कि 1098 पर सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम हमेशा गोपनीय रखा जाता है।

सूचना मिलने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सुंदरियाल ने करैरा परियोजना अधिकारी प्रियंका बुनकर को मौके पर जाकर जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए गये। परियोजना अधिकारी प्रियंका बुनकर ने बताया कि मौके पर जाकर जब परिजनों से बालिका की उम्र के संबंध में पूछा तो उन्होंने लड़की की उम्र 21 वर्ष होना बताया,जब उनसे उम्र का प्रमाण मांगा तो उन्होंने आधार कार्ड दिखाया,जिसके अनुसार बालिका की उम्र 16 वर्ष है।

परिजनों को बताया गया कि लड़की का 18 साल की उम्र से पहले विवाह करना कानूनी अपराध है,इसमें पूरे परिवार और रिश्तेदारों को जेल होगी। काफी देर तक समझाने के बाद आखिर में परिजनों ने उम्र पूरी नहीं होने तक विवाह नहीं करने का लिखित शपथपत्र दिया। सेक्टर सुपरवाइजर नेहा दीक्षित एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीना राजपूत और नीता जोशी, पुलिस विभाग के बीट प्रभारी हरदयाल जोशी व आरक्षक नागेन्द्र जाट तथा शिक्षक अशोक लोधी भी मौक़े पर मौजूद रहे। सभी के द्वारा परिजनों को समझाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811