Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल बुधवार 18 अक्टूबर 2023

0 99

मेष राशि– के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा। आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्रा से अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। पदोन्नति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।

वृषभ राशि–  के लिए आज का दिन तनाव भरा साबित हो सकता है। पार्टनर से किसी न किसी बात पर झगड़ा होने के आसार दिख रहे हैं। यात्रा में धन हानि होने के आसार रहेंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मिथुन राशि–  इस राशि वालों के लिए दिन शुभ है। हर काम में सुनहरी सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल में आपके काम की जमकर तारीफ होगी।

कर्क राशि– वालों को सावधान रहना होगा। करियर में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकते हैं। गुस्से पर काबू रखना ही आपके लिए बेहतर होगा।

सिंह राशि –  दिन आपके लिए खुशनुमा दिखाई दे रहा है। कहीं से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। नौकरी में अच्छी तरक्की हासिल होने के संकेत मिल रहे हैं। नई नौकरी का ऑफर आ सकता है।

कन्या राशि – इस राशि वालों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। अचानक से तबीयत बिगड़ सकती है। धन हानि होने के आसार हैं। बेफजूल में काफी धन खर्च हो सकता है। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतनी होगी।

तुला राशि – कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। अचानक से कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में विस्तार होगा। इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है।

वृश्चिक राशि – लेन-देन के लिहाज से आज का दिन शुभ नहीं दिखाई दे रहा है। हर काम में सतर्कता बरतनी होगी। किसी करीबी से संबंध खराब हो सकते हैं। कोई पुराना रोग उभर सकता है।

धनु राशि – समय शुभ है। करियर में अच्छी ग्रोथ मिलने की संभावना है। एक से अधिक माध्यमों से धन कमाने में सफल रहेंगे। यात्रा सुखमय रहेगी। ऑफिस में बॉस का हर काम में भरपूर साथ मिलेगा।

मकर राशि – करियर में ग्रोथ देखने को मिल सकती है। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि –  दिन आपकी करियर लाइफ ही नहीं बल्कि लव लाइफ के लिए भी तनाव पूर्ण साबित हो सकता है। मानसिक परेशानियां ज्यादा रहेंगे। गुस्से पर आपको काबू रखना होगा नहीं तो किसी करीबी से रिलेशन खराब हो सकता है।

मीन राशि – इस राशि वालों के लिए दिन शुभ रहने के आसार हैं। करियर में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। बॉस आप पर मेहरबान रहेंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811