मेष राशि – कोर्ट कचहरी के मामले में आपको विजय मिलने की सम्भावना है. आपको सरकारी तंत्र का साथ मिलेगा. आपका स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा. आपको अपने प्रेम एवं संतान का पूरा साथ मिलेगा. जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. क्या न करें- आज के दिन किसी तरह का कोई जोखिम न लें.
वृष राशि – आपकी भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी. व्यापार में आप तरक्की करेंगे. आपके स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. आपको अपने प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा. क्या न करें- आज के दिन खुद पर मानसिक चंचलता हावी न होने दें.
मिथुन राशि – आपका पराक्रम रंग लाएगा. रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे. आपके स्वास्थ्य की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी. आपको अपने प्रेम एवं संतान का भरपूर साथ मिलेगा. क्या न करें- आज के दिन व्यवसायिक साझेदार से न उलझें.
कर्क राशि – आपको अपने जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा. रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे. आपके स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. आपकी अपने प्रेम एवं संतान से थोड़ी दूरी बनी रहेगी. जिससे आपका मन परेशान रहेगा. क्या न करें- आज के दिन अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें.
सिंह राशि – से आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा. जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. आपकी अपने प्रेम एवं संतान से थोड़ी दूरी बनी रहेगी. आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. क्या न करें- आज के दिन कोई नई खरीदारी न करें.
कन्या राशि – खर्च की अधिकता के कारण आपका मन परेशान रहेगा. आपकी व्यवसायिक सफलता के योग बनेंगे. आपके घर में धनागमन होगा. जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. आपका स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा. क्या न करें- आज के दिन संतान से दूरी को हल्के में न लें.
तुला राशि – आप भूमि भवन और वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन आपका घरेलू सुख बाधित रहेगा. आपकी अपने प्रेम एवं संतान से दूरी रहेगी. आपका स्वास्थ मध्यम रहेगा. क्या न करें- आज के दिन वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें.
वृश्चिक राशि – ओजस्वी तेजस्वी बने रहेंगे. आप सितारों की तरह चमकते रहेंगे. आपका स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा. आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा. क्या न करें- आज के दिन प्रेम में ज्यादा चंचलता न करें.
धनु राशि – भाग्यवश आपके कुछ काम बनेंगे. लंबे समय से आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा. प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा. आपका स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा. क्या न करें-आज के दिन किसी से कठोर भाषा का प्रयोग न करें.
मकर राशि – चोट लग सकती है या आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं. आपकी आय के नवीन मार्ग बनेंगे. आपको अपने प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा. क्या न करें- आज के दिन जरूरी कागज पर हस्ताक्षर न करें.
कुंभ राशि – आपके भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी, लेकिन आपका घरेलू सुख बाधित रहेगा. आप सिरदर्द व नेत्र पीड़ा से परेशान रहेंगे. आपका व्यापार ठीक रहेगा. क्या न करें- आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें.
मीन राशि – रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे. आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. आपका स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा. आपकी अपने प्रेम एवं संतान से दूरी रहेगी. क्या न करें- आज के दिन गृह कलह की शुरुआत न करें।