Let’s travel together.

सारू-मारू की गुफाओं और हरे-भरे खेतों और नदी पर मिला रोमांच

85

भोपाल। ग्रीन एडवेंचर की ओर से शहर के पर्यावरण प्रेमियों ने भोपाल से लगभग 80 किमी दूर सलकनपुर के समीप टपकेशवर सारू-मारू ट्रैकिंग का आयोजन किया गया। यह एक फैमिली ट्रैकिंग प्रोग्राम था, जिसमें आठ साल के बच्चों से लेकर 65 साल तक के वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस बारे में कार्डिनेटर संजय मधुप ने बताया कि ट्रैक शुरू करने से पहले यहां सभी सदस्यों को सावधानियों के बारे में बताया गया। फ्रंट व रियर लीडर घोषित किए गए।

पहला पड़ाव था, सारू-मारू की गुफाएं, जो कि बहुत लंबी हैं। शैल चित्रों को भी बहुत अच्छे से रैलिंग लगाकर सहेजा गया है। स्तूप भी हैं, ठीक वैसे स्तूप जैसे सांची में हैं। रास्ता बारिश के कारण फिसलन भरा था किंतु यहां ऊंचाई से जो नजारें दिखाई दे रहे थे, वो अद्भुत थे। हरियाली की चादर ओढ़े खेत और बारिश ट्रैकर्स का मन मोह रही थी। इसके बाद दोनों ग्रुप लीडर्स राहुल शुक्ला एवं प्रदीप खत्री के मार्गदर्शन में आगे बढ़े। कुछ दूर चलकर कल-कल बहती नदी को पार करना अपने आप में ट्रैकर्स के लिए रोमांचक था। अब यहां पर सभी ने मिलकर पांच पौधे लगाए। इसके साथ ही रास्ते में जो भी पॉलीथिन मिली, उसको गारबेज बैग में रखा जा रहा था। इस तरह कुल 2 बड़े गारबेज बैग में ढेर सारा कचरा उठाकर बाहर लाया गया और फिर उसको डस्टबिन में डाला गया। अब अगला पड़ाव था, टपकेशवर महादेव मंदिर। यह मंदिर बहुत उंचाई पर एक बड़ी-सी गुफा में स्थित है। यहां वर्ष भर शिवलिंग पर टप-टप करके पानी गिरता रहता है, इसी कारण इसका नाम टपकेशवर महादेव मंदिर रखा गया है। बीच-बीच में अंताक्षरी और गीत गजलों का दौर भी चलता रहा। प्रात: 10 बजे प्रारंभ हुआ यह ट्रैक शाम 5 बजे समाप्त हुआ।

रोयरर्स और बोर्न टू राइड ग्रुप के 22 मेंबर ने खोज निकाला मिनी वाटरफाल

रोयरर्स और बोर्न टू राइड ग्रुप के मेंबर उत्कर्ष मेश्राम ने बताया कि मानसून में हम सभी समय-समय पर शहर के आसपास की नई लोकेशन को एक्सप्लोर करने निकल पड़ते हैं। इस बार दोनों ग्रुप से कुल 22 लोग राइड में शामिल थे। हमने मिलकर शहर से 90 किमी दूर रायसेन के बाड़ी क्षेत्र में मिनी वाटरफाल को एक्सप्लोर किया। ट्रेकिंग के लिए कुछ लोग थार से, तो कुछ लोग स्पोर्ट्स बाइक से बाड़ी पहुंचे। यहां का नजारा हरा-भरा था। इस वाटर फाल की खास बात यह है कि ये पूरी तरह सेफ है। यहां पानी का स्तर कम होने से यहां अभी पाबंदी नहीं लगाई गई है!

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811