Let’s travel together.

गौहरगंज में आगामी विधानसभा चुनाव एवं आदर्श आचार संहिता के लागू होते ही पुलिस एवं प्रशासन द्वारा निकाला गया संयुक्त फ्लैग मार्च

0 127

गौहरगंज रायसेन। कस्बा गोहरगंज में  चुनावी आदर्श आचार संहिता के लागू होते ही आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु एवं आम नागरिकों को आदर्श आचार संहिता के नियमों इत्यादि से अवगत कराने के लिए कस्बा गोहरगंज तथा आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया कस्बा तथा आसपास के आम नागरिकों को आदर्श आचार संहिता के नियमों की जानकारी दी जाकर विधानसभा निर्वाचन शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोगात्मक भूमिका निभाने की अपील की गई।

फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख रूप से गोहरगंज एसडीएम गौहरगंज श्री चंद्रशेखर श्रीवास्तव, एसडीओपी औबेदुल्लागंज श्री विकास कुमार पांडे एवं थाना प्रभारी गोहरगंज आर चौधरी तथा अनुभाग के थाना मंडीदीप, सतलापुर ,नूरगंज अब्दुल्लागंज के थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ उपस्थित रहे समस्त पुलिस फोर्स द्वारा कस्बे के प्रमुख चौक चौराहा पर भ्रमण किया जाकर फ्लैग मार्च निकाला गया ।

आम नागरिकों को आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करने , सोशल मीडिया पर अनावश्यक पोस्ट न करने एवं आगामी त्योहारों साउंड सिस्टम इत्यादि के संचालन के बारे में आदर्श आचार संहिता के नियम अनुरूप अनुमति उपरांत संपन्न किए जाने के संबंध में अवगत कराया गया । एसडीएम गोहरगंज एवं एसडीओपी पुलिस औबेदुल्लागंज द्वारा आम नागरिकों से चर्चा की जाकर नियमों की जानकारी व पालन के संबंध में जानकारी दी गई तथा बताया गया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की दशा में वैधानिक कार्रवाई की जावेगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माटी से गढ़े जाएंगे गणेश, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     पंचायतों की प्लानिंग से लेकर विकास कार्यों तक, अब जिम्मेदारों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण     |     विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न     |     25 सितंबर को रिलीज़ हो रही फिल्म “ओए चिल मार “की कास्ट नेभोपाल में किया फिल्म का प्रमोशन     |     प्रो. विमलेन्द्र कुमार साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु नियुक्त     |     अंजान व्यक्ति को हॉटस्पॉट देना पड़ सकता है भारी कुछ मिनटों की मदद डिजिटल सुरक्षा के लिए न बन जाए बड़ा खतरा     |     नकली न्यूजपेपर कटिंग बनाना व फैलाना सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता अंतर्गत गंभीर अपराध     |     स्टेयरिंग फेल होने से पलटी यात्री बस, 8 लोग घायल     |     वरिष्ठ व्यापारी एवं जैन समाज के अध्यक्ष टेकचंद जैन का निधन, नगर में शोक     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ी में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811