401 बच्चों में से 2 से 5 कक्षा में 179 बच्चे और 6 से 8 कक्षा में 159 बच्चे हुए सम्मिलित
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज में मंगलवार को विभिन्न विषयों की ओलिंपियाड परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। छात्रों ने गणित, विज्ञान और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों में हिस्सा लिया। परीक्षा के दौरान केंद्र अध्यक्ष प्रीति कर और सहायक केंद्र अध्यक्ष मानसिंह यादव सहित 20 पर्यवेक्षक शिक्षकों की निगरानी में सभी कक्षाओं में सुव्यवस्थित तरीके से पेपर संपन्न कराया गया।
जिसमें प्रथम चरण जन शिक्षा केंद्र स्तरीय परीक्षा केंद्र पीएमश्री शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज में प्राथमिक शाला से कक्षा 2 से 5 के 232 में से 179 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हुए, परीक्षा का समय प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक तथा माध्यमिक शालाओं से कक्षा 6 से 8 के 169 में से 159 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हुए परीक्षा का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुई।
छात्रों में उत्साह देखने को मिला और कई बच्चों ने बताया कि पेपर संतुलित व रोचक था। यह परीक्षा बच्चों के बेहतर दिशा और दशा तय करेगा। इससे बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा का उभार होगा और बच्चे किसी भी कॉम्पिटेटिव परीक्षा में आसानी से शामिल होकर सफलता हासिल करेंगे।