Let’s travel together.

सड़क दुर्घटना मे बाईक सबार मां-बाप् को मौत बेटी घायल

0 776

सागर रोड अमरावद के पास बस ने बाइक को मारी टक्कर,शक्ति ट्रेवलस की थी यात्री बस,मृतक सीहौरा गाँव का निवासी

रायसेन. बेटी का अश्लील वीडियो बनाने की शिकायत एसपी से करने आ रहे माता-पिता की सडक़ हादसे में मौत हो गई, वहीं बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। सागर रोड अमरावद के पास हुई। जिसमें शक्ति ट्रेवल्स की यात्री बस ने बाइक सवार पति-पत्नी सहित बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शवों तथा घायल लडक़ी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां लडक़ी का प्राथमिक इलाज कर भोपाल रेफर किया है। बस चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। दुर्घटना में ग्रामी सीहोरा निवासी रामस्वरूप सेन तथा उसकी पत्नी संतोषी बाई की मौत हुई।


मृतक रामस्वरूप के साले दुर्गाप्रसाद ने बताया कि बीते दिनों सीहोरा के कल्लू उर्फ कमल गुजर ने रामस्वरूप की बेटी का नहाते समय वीडियो बनाया था। जिसकी शिकायत उन्होंने गैरतगंज थाने में की थी। इस बात को लेकर कल्लू और उसके भाई रामस्वरूप पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। जिसकी शिकायत करने वो बेटी को लेकर एसपी के पास रायसेन आ रहे थे। दूसरी बाइक पर दुर्गाप्रसाद और एक अन्य व्यक्ति भी थे। रामस्वरूप की बाइक आगे थी, जिसे शक्ति बस ने गलत दिशा में आकर टक्कर मारी। जिससे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।


लगाए हत्या के आरोप
मृतक के साले दुर्गाप्रसाद का कहना है कि उसकी बहन और जीजा की हत्या की गई है। वे खुद उनकी बाइक के पीछे चल रहे थे। शक्ति ट्रेवल्स की बस अपनी साइड में न चलकर रॉन्ग साइड आई और रामस्वरूप की बाइक को टक्कर मार दी। दुर्गाप्रसाद ने कहा कि बस का चालक गैरतगंज क्षेत्र का रहने वाला है, उसके संबंध कल्लू से हैं, उसकी मिलीभगत से ही हादसे का रूप देकर यह घटना की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में निकला गणेश प्रतिमाओं का भव्य चल समारोह, झिलमिलाती झांकियों ने मोहा मन     |     मक्का के खेत की मेड़ पर मिला जिंदा नवजात, रोने की आवाज सुनकर लोगों ने दी पुलिस को सूचना     |     5 डे बैंकिंग की माँग को लेकर UFBU के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन     |     बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811