Let’s travel together.

महाविद्यालय में गुंडागर्दी के विरोध में एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

0 96

 

अभिषेक आसाटीं बक्सवाहा

शनिवार को बक्सवाहा एनएसयूआई के ब्लॉक प्रमुख प्रतीक जैन के नेतृत्व में एनएसयूआई के पदाधिकारियों के द्वारा शासकीय नवीन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय बक्सवाहा के प्राचार्य शिवम शुक्ला को एक ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बक्सवाहा के कार्यकर्ताओं द्वारा गत दिवस महाविद्यालय में कई प्रकार की अनिमित्ताएँ और अनुशासनहीनता बरती गई. जिसके वीडियो भी सामने आये हैं। शिक्षकों द्वारा उन्हें रोके जाने पर उनसे अभद्र व्यवहार किया गया है. साथ ही ऐसे आरोप है कि शिक्षकों द्वारा रोकने – टोकने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें धमकी दी गई हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बिना किसी विषय होने पर ज्ञापन देने व धरना प्रदर्शन का कृत्य करते हैं। जिस संबंध में ऐसे अभद्र छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की मांग की गई है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष प्रतीक जैन के अलावा महाविद्यालय अध्यक्ष शिवम दुबे, युवा नेता आशिक मंसूरी, आयुष जैन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

इनका कहना है कि.…
“गत दिवस अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों द्वारा महाविद्यालय के प्रशासन के साथ अभाद्रता पूर्वक व्यवहार किया गया है. ब्लॉक एनएसयूआई इसकी निंदा करती हैं। साथ ही ऐसे अभद्र छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग करती है।
शिवम दुबे, अध्यक्ष एनएसयूआई महाविद्यालय बक्सवाहा

“पूर्व में कुछ छात्रों द्वारा महाविद्यालय प्रबंधन के साथ अभद्रता की गई है. जिसको हमारे द्वारा संज्ञान में लिया गया है। एवं उसी अभाद्रता को लेकर एनएसयूआई के पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है।”
*शिवम शुक्ला, प्राचार्य महाविद्यालय बक्सवाहा*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |     परियोजना की समनापुर सेक्टर की सभी आंगनवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया आंगन मिलन उत्सव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811