अनुराग शर्मा
सीहोर। स्वास्थ्य, आवास सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों व जरूरतमंदों तक पहुंचे इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनेक योजनाएं चलाई है। महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर भी लाडली बहना योजना सहित अन्य योजना चलाई जा रही है। जिससे तेजी से विकास हो रहा है। उक्त विचार शुक्रवार को विधायक सुदेश राय ने सीहोर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में लोकार्पण एवं भूमि पूजन के दौरान कहे।
शुक्रवार को अपने कार्यक्रम के दौरान सीहोर विधानसभा के दूरस्थ ग्राम बांसिया में करीब 42 लाख के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण करते हुए कहा कि बांसिया क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी थी, इन मांगों को गंभीरता से लेते स्वास्थ्य सुविधाओं हेतु उच्च स्तरीय प्रयास किए और सफलता मिली। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण होने के बाद ग्रामीण इलाकों के ग्रामीणों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
विधायक सुदेश राय ने सीहोर विधानसभा में शुक्रवार को पहुंचकर लोकार्पण और भूमि पूजन कार्यक्रम कराए। इस मौके पर ग्राम खंडवा में पहुंचे विधायक श्री राय का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने मेन रोड से खाती समाज धर्मशाला तक सीसी रोड निर्माण का लोकार्पण किया। ग्रामीणों का कहना है कि पहुंच मार्ग का निर्माण होने से समस्याओं का समाधान होगा। करीब 8.72 लाख से सीसी मार्ग का निर्माण कार्य किया गया था। इसके अलावा करीब 1.60 लाख की लागत से ग्राम खंडवा में पानी की टंकी के कार्य का भूमि पूजन किया गया। वहीं ग्राम जाजनखेड़ी में भोजन कक्ष के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। करीब तीन लाख की राशि से इसका निर्माण कार्य पूर्ण किया गया था।
शुक्रवार को श्यामपुर में पहुंचे विधायक श्री राय ने बीस लाख की लागत से निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा ग्राम बमूलिया दोराहा में 70 लाख की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र का भूमि पूजन किया गया। ग्राम बराड़ीकला में शाम को पहुंचे विधायक श्री राय ने पंचायत भवन का लोकार्पण के साथ यहां पर सामुदायिक स्वच्छता परिसर का लोकार्पण किया। इसके अलावा ग्राम सिराड़ी में विधायक निधि से पांच लाख की लागत से बनाए गए श्री हनुमान मंदिर के पास टीन शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री राय का ग्रामीण क्षेत्रों में क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त करते हुए स्वागत किया।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।