Let’s travel together.

शिक्षकों की लापरवाही से विद्यार्थियों का भविष्य बर्बाद,कक्षा 10 में 43 में से 40 विद्यार्थी हुए फैल, पालक कर रहे लापरवाह शिक्षकों पर कार्यवाही की मांग 

0 241

कृष्णकांत सोनी बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज विकासखंड के शासकीय नवीन हाईस्कूल बिछुआ जागीर में इस साल 10 वीं कक्षा का परिणाम अत्यंत निराशाजनक रहा। 43 छात्रों में से केवल 3 ही पास हो सके, जबकि 40 विद्यार्थी फेल हो गए।

इस पर पालकों का आरोप है कि स्कूल के प्राचार्य और शिक्षक अपने कर्तव्यों को नजरअंदाज करते हैं और दिनभर मोबाइल चलाने या क्रिकेट खेलने में व्यस्त रहते हैं। जब हमने जांच की, तो पाया कि प्राचार्य कक्ष बंद था और वह अनुपस्थित थे। एक महिला शिक्षक निधि साहू ने बताया कि प्राचार्य कुछ देर पहले ही स्कूल से गए हैं।

जब हमनें शिक्षक को बताया कि हम पत्रकार है, तो उन्होंने कहा कि स्कूल में पत्रकारों का आना वर्जित है और हमसे कहा इस स्कूल में पत्रकारों का आना वर्जित हैं आप अंदर कैसे आए,बाहर जाइए । स्थानीय ग्रामीणों और पालकों ने भी शिकायत की कि स्कूल में पढ़ाई नहीं हो रही है और उन्होंने इस मुद्दे पर नाराजगी जताई है।

उनका कहना है कि उन्हें ऐसे शिक्षक और प्राचार्य नहीं चाहिए जो अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करते। लापरवाह शिक्षकों की अधिकारियों से शिकायत करते हैं तब कोई कार्यवाही नहीं होती। अब केवल एक ही रास्ता बचा है की लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ समस्त ग्रामीण धरने पर बैठेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |     बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं     |     बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |     हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811