नगरपालिका बनी नरक पालिका सीएमओ प्रेस वालों का नहीं उठाते फोन
गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट
जिले से मात्र 60 किलोमीटर दूर स्थित है बीनागंज चाचौड़ा नगरपालिका है या नगरपालिका का आलम कुछ इस तरह है किस सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का इस भीषण गर्मी में बीनागंज के वार्ड नंबर 15 में आए दिन देखने को मिल जाएगा कि वहां की जनता पानी के लिए दर-दर भटक रही है और महिलाएं परंपरागत नियम तोड़ने के लिए विवश होकर श्मशान घाट के अंदर से पानी लाने के लिए मजबूर हैं किंतु नगर पालिका सीएमओ और नगर पालिका अध्यक्ष इस तरह व्यस्त है की दोनों का ध्यान नागरिकों की सुविधाओं पर नहीं है और वार्ड नंबर 15 के कुछ लोग आसपास के वार्ड के नागरिक भी पेयजल संकट को लेकर काफी परेशान हैं भीषण गर्मी में नगर पालिका नागरिकों को पानी ना देने में पूरी तरह असमर्थ है।

नगरपालिका की बीनागंज चाचौड़ा इतनी लापरवाह हो गई है की कर्मचारी अधिकारी अपने आप को सर्वे सर्वा समझ रहे हैं वह वर्ष चुनावी वर्ष का है और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता के बीच में बने हुए हैं और अधिकारी कर्मचारियों को सीधे निर्देश भी दिए हैं कि वह जनता का कोई काम ना रुके और नागरिक उत्तम मूलभूत सुविधाओं से वंचित न हो।
पानी की समस्या को लेकर वार्ड पार्षद राजेश खटीक ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं नगर पालिका में आवेदन देकर उक्त पानी की किल्लत को खत्म करने का आग्रह किया किंतु आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला और वार्ड नंबर 15 के नागरिक पेयजल के लिए दर-दर भटक रहे हैं जिला प्रशासन उक्त भीषण गर्मी में पेयजल पेयजल की समस्या का जल्द से जल्द निराकरण करवाएं जनता ने अपील की ।