सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर
धरसीवा में 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस व अस्पताल प्रबंधन पर लापवाही का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने पुलिस थाने का घेराव किया.पूर्व विधायक देवजीभाई पटेल प्रदेश महिला मोर्चा अध्य्क्ष शालिनी राजपूत जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाओं एवं ग्रामीणो ने विरोध स्वरूप पहले मुख्य मार्ग से विरोध प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला तत्प्श्चात पुलिस थाने का घेराव किया.जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव ने कहा कि घटना दो बजे की थी वाइक से पीड़िता के पिता 3 बजे पीड़िता को धरसीवा शहीद योगेंद्र शर्मा सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र ले आये लेकिन रात 9 बजे तक उसका समुचित उपचार नहीं किया 6 ग्घन्टे तक पीड़िता धरसीवा अस्पताल में ही तड़पती रही रात 9 बजे भी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हुई तब पुलिस वाहन से पीड़िता को ओर जिला पंचायत सदस्य के वाहन से उनके परिजनों को मेंकाहारा पहुचाया गया जहां पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है.जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि पीड़िता का समुचित उपचार किसी बड़े निजी अस्पताल में कराया जाए 50 लाख का मुआवजा पीड़िता के परिजनों को दें और पुलिस व अस्पताल प्रबंधन के लापरवाह अद्धिकारियो पर कार्यवाही हो।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।