ग्राम बीलखेड़ी के खेतों से 2 दिन में हुई सिलसिलेबार 03 मोटर चोरियों की घटना का गौहरगंज पुलिस ने किया खुलासा
गौहरगंज रायसेन ।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के कुशल नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में जिला रायसेन में चोरी, लूट, नकबजनी जैसी बड़ी-बड़ी वारदातों का खुलासा पुलिस अधीक्षक रायसेन की कुशल कार्य प्रणाली के चलते रायसेन पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना गौहरगंज में दिनांक 25/09/2023 को फरियादी मेघराज चौहान निवासी बीलखेड़ी एवम मुकेश पाल निवासी ग्राम बीलखेडी तथा दिनाक 26/09/23 को फरियादी हरिप्रसाद निवासी ग्राम बीलखेड़ी की रिपोर्ट पर कि ग्राम बीलखेड़ी में हमारे खेतों में नदी में लगी सिंचाई जलपरी मोटर कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गोहरगंज में अलग-अलग तारीख में क्रमशः अपराध क्रमांक 146/23, 147/23, 148/23 धारा 379 भादवि का अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कायम कर विवेचना में लिया गया ग्राम बीलखेड़ी में दो दिनों में सिलसिले बार हुई मोटरों की चोरियों से किसान एवं गौहरगंज पुलिस सकते में आ गई थी सिलसिलेवार 02 दिन में 03 चोरियों की
बारदात को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा थाना प्रभारी गोहरगंज को चोरी की घटनाओं का तुरंत निराकरण कर आरोपियों को पकड़ने के दिशा निर्देश दिए गए थे।

अनुविभागीय अधिकारी औबेदुल्लागंज विकास कुमार पांडे के निर्देशन में थाना प्रभारी गोहरगंज एवं थाना स्टाफ द्वारा काफी प्रयासों के चलते मोटर चोरी करने वाले आरोपियों एवं माल की तलाश करते हुए आसपास के ग्राम, होटल , ढाबों पर पूछताछ के दौरान संदेही व्यक्तियों को पुलिस अभिरक्षा में लाकर बारी-बारी से पूछताछ चालू की गई । संदेही संतोष तथा, सुरेश उइके निवासी बीलखेड़ी की पुरानी आदतें तथा उनके चाल चलन के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर इन दोनों से शक्ति से पूछताछ की गई जिन्होंने दो दिन में अलग-अलग जगहों से ग्राम बीलखेड़ी के खेतों से किसानों की जलपरी मोटर चोरी करना स्वीकार किया आज दिनांक 27/09/2023 को आरोपी संतोष इरपाचे पिता नरेश उम्र 25 साल तथा सुरेश उईके पिता करण सिंह निवासी ग्राम बीलखेड़ी के बताने पर अलग-अलग जगह पर छुपाकर रखी 03 जलपरी मोटरे कीमती करीब
35 हजार रू की आरोपियों के कब्जे से बरामद की गई आरोपियों को बाद समस्त कार्रवाई के माननीय न्यायालय गौहरगंज पेश किया जावेगा ।
ग्राम बीलखेड़ी के खेतों से सिंचाई करने की जलपरी मोटर की दो दिन में हुई सिलसिलेवार 03 चोरीयो की वारदात का खुलासा तथा चोरी की मोटरें बरामद करने में अनुविभागीय अधिकारी औबेदुल्लागंज विकास कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौहरगंज
आर. के. चौधरी के नेतृत्व में उप निरी. एन के पाल ,asi शिव कुमार शर्मा, दिलीप सिंह प्रधान आरक्षक 237 राम मनोहर बोहरे,माधो सिंह, आरक्षक बृजेश ,सुमित की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा टीम में शामिल सभी सदस्यों के कार्य की सराहना करते हुए उचित पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई है ।