Let’s travel together.

भाजपा कि दूसरी सूची जारी होते ही आक्रोश धरातल पर,सीधी आज राजेश मिश्रा का स्तीफ़ा

0 184

 

– बीजेपी की दूसरी लिस्ट आते ही पहला इस्तीफा

सीधी/भोपाल।बीजेपी ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट ने जितना दावेदारों को चौंकाया है उससे कहीं अधिक राजनीतिक जानकारों को भी चौंका दिया है. बीजेपी की दूसरी सूची जारी हुये अभी घंटा भर भी पूरा नहीं हुआ कि इस्तीफे आने शुरू हो गए हैं. सीधी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राजेश मिश्रा ने टिकट बंटवारे में पार्टी द्वारा नजरअंदाज किए जाने पर उन्होंने अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.

राजेश मिश्रा सीधी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से दावेदारी कर रहे थे, लेकिन इस बार भी उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने टिकट नहीं दिया गया. जबकि सीधी विधानसभा क्षेत्र से तीन बार के लगातार विधायक रहे केदारनाथ शुक्ला का टिकट काटते हुए भारतीय जनता पार्टी ने सीधी संसदीय क्षेत्र की सांसद रीती पाठक को टिकट दिया दिया गया है. जिससे नाराज होकर वह आज भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.

क्या है सीधी का चुनावी गणित?
सीधी में तीन विधानसभा सीटे आती हैं. तीनों ही सीटे आनारक्षित है. 2018 में इनमें से 2 में बीजेपी ने जीत हासिल की थी. जबकि एक में कांग्रेस ने अपनी साख बचा ली थी. चुरहट से शरदेंदु तिवारी ने अजय अर्जुन सिंह को हरा दिया था. सीधी केदार नाथ शुक्ल ने कमलेश्वर प्रसाद द्विवेदी को हराया था. जबकि, सिहावल से कांग्रेस के कमलेश्वर इंद्रजीत कुमारे ने शिव बहादुर सिंह चंदेल को मात दे दी थी. बीजेपी ने आज अपनी दूसरी सूची सीधी विधानसभा से सांसद रीति पाठक को अपना प्रत्याशी बनाया है. रीति पाठक के नाम की घोषणा होते ही पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राजेश मिश्रा ने अपने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ दे दिया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     अदाकारी को धर्म और इंसानियत को फर्ज समझने वाले नाना पाटेकर-अजय बोकिल     |     रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811