Let’s travel together.

राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का विरोध मार्च, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का उठाया मुद्दा

0 31

रायसेन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रायसेन में जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला गया। मार्च का आयोजन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज FIR के विरोध में किया गया।

कांग्रेस नेताओं ने FIR को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए इसे राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई करार दिया। साथ ही उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज FIR पर तत्काल कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग भी उठाई गई।

विरोध मार्च में शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल सहित नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष प्रभात चावला,राजू माहेश्वरी सहित कांग्रेस के बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और न्याय की रक्षा के समर्थन में नारे लगाए तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की आवाज को दबाने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं और कानून के प्रति समान व्यवहार सुनिश्चित किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिला जेल में कैदी ने जेल प्रहरी को मारी गोली, हालत नाजुक     |     सौर ऊर्जा से निर्मित प्याऊ की घटिया निर्माण के चलते गिरने लगी जाली      |     जान जोखिम में डालकर बिजली व्यवस्था संभाल रहे कर्मचारी     |     सांसद लता वानखेड़े के अनथक प्रयासों से मिली सागर लोकसभा को बड़ी सड़क सौगात     |     शनिवार को दीवानगंज में लगेगा जिला स्तरीय जन विश्वास कैंप, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान     |     15 दिनों से बारिश का इंतजार,खेतों में पड़ी दरारे     |     कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे परिवार के लोग     |     बिजली बिल बकाया होने पर नल-जल योजनाओं के कनेक्शन कटने शुरू, एक दर्जन से ज्यादा पंचायतों में गहराया जल संकट     |     विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से धरसीवाँ को मिलीं बड़ी सौगात: पवनी और परसतराई में 2 नए धान उपार्जन केंद्र स्वीकृत     |     चौबीस घंटे बाद भी नहीं मिला अनुज निषाद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811