Let’s travel together.

सकल दिगम्बर जैन समाज ने  दुखद सड़क दुर्घटना में आर्यिकाओं के निधन पर जांच के लिए दिया ज्ञापन

0 46

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

स्थानीय सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा दिनांक 20 मई को मध्य प्रदेश के रीवा में विहाररत राष्ट्र संत परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की शिष्या आर्यिका श्री 105 श्रुतमति एवम आर्यिका श्री 105 उपशम्मति माताजी के साथ हुई अत्यंत दुखद सड़क दुर्घटना जिसमें संघ की इन पूज्य आर्यिकाओं का असामयिक निधन हो गया था की उपलब्ध तथ्यों एवम वीडियो क्लिपों के आधार पर निष्पक्ष पारदर्शी एवम उच्चस्तरीय जांच की मांग संबंधी मुख्यमंत्री को प्रेषित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार एवम थाना प्रभारी को सौंपा ।

ज्ञापन में चिलचिलाती धूप में समाज की महिलाएं पुरुष एवम बच्चे नारे बाजी करते हुए स्थानीय तहसील कार्यालय एवम थाने ज्ञापन देने पहुंचे जहां इन्होंने नायब तहसीलदार श्री ललित सक्सेना एवम टी आई श्री त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा दिए गए ज्ञापन में प्रमुख रूप से बिहाररत जैन साधु संतों की सुरक्षा हेतु विशेष सुरक्षा व्यवस्था, राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति एवम आर्यिका माताजी दुर्घटना प्रकरण की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है ।

इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में सुनील जैन ,गौरीशंकर जैन ,राजेंद्र जैन गुड्डू,विजय जैन ,राजमल जैन एडवोकेट ,निर्मला जैन पार्षद, रचना जैन,वर्षा जैन रश्मि जैन ,अनीता जैन ,रश्मि राजमल जैन, सूरजमल जैन(मोनू भैया) नारायण सिंह राजपूत,,वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार अरुण कुमार मिश्रा, आनंद जैन , अक्कू सेठ, हिमांशु जैन ,धर्मेंद्र जैन, माहिल जैन , अतिशय जैन, पार्थ जैन, अंश जैन,रुचि जैन ,पदम जैन समेत अनेक धर्माबलंबी उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नगर पालिका के सामने बरसों पुरानी पानी भराने की समस्या से बचने के लिए नगर पालिका द्वारा हटाएअतिक्रमण     |     तुलसीपार में करंट लगने से 17 वर्षीय बालिका की मौत      |     सेवा भारती शिवपुरी की साधारण सभा हुई संपन्न, नवीन कार्यकारिणियों का हुआ गठन     |     पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |     खेतों पर आवारा पशुओं का धावा, रातभर जागकर फसल बचाने को मजबूर किसान     |     शासकीय सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन का 27 जुलाई को होगा लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811