Let’s travel together.

फर्जी कम्पनी बनाकर विज्ञापन के जरिये वाहन किराये पर लेकर रफूचक्कर होने वाली गैंग का खुलासा

0 89

 

-करीब एक करोड़ के चार पहिया वाहन पकड़ाये

भोपाल से देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट

लोगो को लुभावने प्रलोभन देकर भोपाल के अलावा ग्वालियर, विदिशा, नरसिंहगढ़ , अशोकनगर सहित अन्य जिलो मे धोखाधड़ी करने वाले तीन सदस्यीय गिरोह का भंडाफोड़।
घटना इस प्रकार से है थाना मिसरोद मे फरियादी द्वारा दिये गये आवेदन के अनुसार उसने अपनी तीन चार पहिया वाहन एक व्यक्ति को किराये पर दिये थे तथा वह व्यक्ति तीनो वाहनो को वापस नही कर रहा है और ना ही वाहनो का किराया दे रहा है आवेदन पर आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 386/23 धारा 420,406 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।


विवेचना के दौरान वरिष्ठ अधिकारियो से स्पष्ट निर्देश प्राप्त हुए की प्रकरण मे अविलंब स्पेशल टीम गठित कर आगे की कार्यवाही करे निर्देश के पालन मे तीन अलग – अलग टीम गठित की गई जिनमे एक टीम द्वारा तकनीकि साक्ष्य एकत्रित करने दूसरी टीम द्वारा शहर से बाहर जाकर वाहन बरामदगी करने एवं तीसरी टीम द्वारा लगातार विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया उसने बताया कि उसने अपने अन्य दो साथीयों के साथ मिलकर एक आशिमा माँल मे इनोवेटिव सेल्फ ड्राईव रेंटल कार्स एण्ड ट्रेवल के नाम से कम्पनी बनाकर गैंग तैयार की उनके द्वारा भोले भाले लोगो को झूठे प्रलोभन देकर उनके चार पहिया वाहन किराये के नाम पर लेकर अनुबंध तैयार कर लोगो को अपने भरोसे मे लेकर बाद नकली दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से किराये के नाम पर लिये वाहनो को अलग – अलग शहरो मे जाकर वाहनो को बेच देते थे और कुछ वाहनो को गिरवी रख देते थे । आरोपी कि निशादेही पर 10 चार पहिया वाहन जप्त किये है एवं अन्य फरार आरोपियो की तलाश की जा रही है । आरोपियो के विरुध्द प्रकरण मे धारा 467,468,471 भादवि का इजाफा किया गया विवेचना जारी है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811