सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय
सिलवानी जनपद पंचायत के अंतर्गत सिलवानी जनपद सदस्य के लिए जहां चुन्हेटिया वार्ड क्रमांक 10 से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। जिसमें कृष्णा रवि मांडल वार्ड नंबर 10 से अकेले प्रत्याशी पाए गए थे। जिसके बाद आज निर्वाचन अधिकारी सिलवानी तहसीलदार रामजीलाल द्वारा उनको जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। जिसमें सभी चुन्हेटिया वासियों ने उन को जीत की हार्दिक बधाई दी। साथ ही उन्होंने बताया कि यह जीत पूरे क्षेत्र के लोगों की जीत है हम अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे कि हमारे जनपद क्षेत्र में अच्छे से अच्छा विकास कर सकें।