Let’s travel together.

ऋण समाधान योजना के तहत एसबीआई ने अनाथ बच्चों को प्रदाय की 9,42,087 रूपये की राशि

0 106

 

मृतक माता-पिता के आश्रितों का सहारा बना एसबीआई बैंक

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

जीवन में घर और बच्चों की शिक्षा को लेकर आईटीबीपी में पदस्थ प्रमोद कुमार के द्वारा भारतीय स्टेट बैंक शाखा गुरूद्वारा से 13 लाख 70 हजार रूपये की राशि का लोन लिया गया था लेकिन इसी बीच मार्च 2023 में पत्नि की मृत्यु के बाद लोन धारी प्रमोद की मौत भी मई 2023 में हो गई और इस लोन की राशि को बजाए चुकाने के भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा ऋण समाधान योजना का लाभ यहां मृतक के आश्रित बच्चों को दिया गया।
भारतीय स्टेट बैंक शाखा गुरूद्वारा प्रबंधक गौरव यादव ने बताया कि आईटीबीपी टेलीकॉम में पदस्थ प्रमोद कुमार के द्वारा बैंक से 13 लाख 70 हजार रूपये का लोन शासकीय सेवा के दौरान लिया गया था, चूंकि दुर्भाग्यवश मई 2023 में लोनधारी प्रमोद की आकस्मिक मौत हो गई। इस लोन की राशि को बजाए प्राप्त करने के मानवीय संवेदनाओं के आधार पर यहां हितग्राही के परिजनों को ऋण समाधान योजना का लाभ दिया गया जिसके तहत मृतक के द्वारा लिए गए ऋण 13 लाख 70 हजार रूपये का निस्तारण किया गया तो वहीं आश्रित बच्चों के लिए बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों की पहल पर एवं आईटीबीपी के द्वारा परिजनों के लिए 9,42,087 रूपये की राशि भी प्रदाय की गई। यह राशि प्रदान करने के लिए आईटीबीपी डीआईजी रघुवीर वत्स के साथ मृतक प्रमोद कुमार के बच्चों को एसबीआई क्षेत्रीय प्रधान कार्यालय से ओ.पी.शिवहरे, मुख्य प्रबंधक योगेश पाठक व शाखा प्रबंधक गुरूद्वारा गौरव यादव मौजूद रहे। बताना होगा कि तत्कालीन डीआईजी राजीवलोचन शुक्ल की पहल पर आईटीबीपी में पदस्थ प्रमोद कुमार के परिजनों को ऋण समाधान योजना का लाभ प्रदान करने के प्रयास किए गए थे और यह प्रयास अब फलीभूत हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811