Let’s travel together.

शशांक सक्सेना के नेतृत्व में निकलेगा किसान पैदल मार्च

0 102

अनुराग शर्मा

सीहोर। मानसून की लंबी खेंच के चलते क्षेत्र की फसलें बर्बादी की कगार पर हैं। किसान संकट से जूझ रहा है। किसानों की समस्या और उनकी मांगों को लेकर बुधवार को जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस नेता शशांक सक्सेना की अगुआई में जिला मुख्यालय पर किसान पैदल मार्च निकाला जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में सीहोर विधान सभा क्षेत्र के किसान शामिल होंगे। रैली सुबह दस बजे पुरानी कलेक्ट्रेट बाल विहार मैदान से आरंभ होगी। जो नगर के मुख्य मार्ग कोतवाली चौराहा से कलेक्ट्रेट पहुंचेगी जहां पर किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा।
इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस नेता शशांक सक्सेना ने बताया कि क्षेत्र में वर्षा न होने के कारण से सोयाबीन की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, यदि यही हालात रहे तो किसान रबी की फसल की बोवनी कैसे करेंगे, यह सवाल उनकी चिंता का विषय बना हुआ है। बर्बाद फसल का उचित मुआवजा और बीमा राशि की मांग को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के किसान भाईयों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पैदल मार्च में शामिल होने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बाणगंगा धाम पर 5 अक्टूबर से श्रीमद् भक्तमाल कथा, अयोध्या से आएंगे जगदगुरु वल्लभाचार्य     |     डरे-सहमे भटक रहे 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया     |     पंचायत भवन पलोहा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजित     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार तीन माह से जलभराव में रहने को मजबूर     |     संदिग्ध हड्डियों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, बजरंग दल ने जांच की मांग, विदिशा से भोपाल जा रहा था ट्रक     |     नरखेड़ा में आज से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ     |     महालक्ष्मी व्रत पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, मिट्टी के हाथी पर विराजमान महालक्ष्मी की प्रतिमाओं की हुई पूजा     |     पुलिया के नीचे जा गिरा ईंटों से भरा 407 वाहन, बाल-बाल बचा चालक     |     12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी,रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में     |     स्वच्छता ही स्वस्थ और सशक्त समाज की बुनियाद-नितिन अग्रवाल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811