Let’s travel together.

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

0 133

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह/हटा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, शैल्वी हॉस्पिटल जबलपुर एवं सिटी हॉस्पिटल दमोह के संयुक्त तत्वावधान में हटा के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में सुबह 11बजे से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें क्षत्रिय महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष सतवेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में सेल्वी हॉस्पिटल जबलपुर एवं सिटी हॉस्पिटल दमोह से आए हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा हटा एवं आसपास से आये हुये 500 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज किया गया।


इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष वरिष्ठ बलवान सिंह राजपूत, विजय राजपूत, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष राशु चौहान युवा इकाई के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह परिहार, विक्रम राजपूत दमोह, राजेंद्र सिंह बरौदा, गोविंद सिंह डॉ संजय सिंह जितेंद्र सिंह अजेंद्र सिंह कपिल सिंह गौर रघुवीर सिंह टिकरिया,पुष्पराज सिंह सहित जिले के क्षत्रिय महासभा के अनेक वरिष्ठ एवं युवा सदस्यों की सहभागिता रही। क्षत्रिय महासभा के समस्त पदाधिकारी के द्वारा चिकित्सकों का सम्मान किया एवं चिकित्सकों के द्वारा यह कहा गया कि वे भी आने वाले समय में इस तरह से स्वास्थ्य शिविरो का जिले भर में आयोजन कर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना चाहते हैं।
स्वास्थ्य शिविर में शैल्वी हॉस्पिटल जबलपुर से डॉ आशीष तिवारी, हृदय रोग से संबंधित डॉ मयूरेश हिंदूजा न्यूरो सर्जन एवं मस्तिष्क विशेषज्ञ, सिटी हॉस्पिटल दमोह से डॉक्टर आभास जैन के द्वारा दमा एवं शवास रोग एवं डॉ प्रिया जैन ने चर्म एवं सौंदर्य से संबंधित मरीजों का इलाज किया गया।युवा प्रदेश उपाध्यक्ष राशु चौहान के द्वारा सभी का बहुत-बहुत आभार माना गया।

युवा जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह परिहार ने कहां की अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा जिले के सभी ब्लॉक में इस तरीके से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सदैव जन सेवा के कार्यों के लिए तत्पर रहेगा क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष बलवान सिंह राजपूत ने कहा कि क्षत्रिय सदैव जन सेवा के कार्य करते हैं रहे हैं एवं हमारा संगठन इसके लिये कृत संकल्पित है, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य शिविर के समापन पर सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य जितेंद्र मोहन श्रीवास्तव, पं केशव पुरानी सहित समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811