Let’s travel together.

ज्योतिरादित्य के मंत्रियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, सुनवाई न होने की बात कहकर भाजपा विधायक ने दिया इस्तीफा

0 215

 

शिवपुरी जिले के कोलारस से भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी से दिया इस्तीफा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी जिले की कोलारस से विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने आरोप लगाए कि जब से मध्य प्रदेश में दलबदल हुआ है और ज्योतिरादित्य सिंधिया की वजह से भाजपा की सरकार बनी है, तब से भ्रष्टाचार हावी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ आए मंत्रियों द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इस भ्रष्टाचार के कारण जनता के काम नहीं हो रहे हैं। उनके विधानसभा क्षेत्र कोलारस में ही कई विकास कार्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के मंत्रियों के कारण पूरे नहीं हो पाए। ज्योतिरादित्य समर्थक पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया और ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर पर भी कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मैं महल प्रताड़ना के कारण भाजपा से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान उनके द्वारा भाजपा प्रत्याशी केपी यादव का काम किया गया था इसके कारण ज्योतिरादित्य सिंधिया मन में बैर रखते हैं इसलिए उनके प्रताड़ित किया गया।

विधायक रघुवंशी ने लगाया आरोप की दबाव में हैं मुख्यमंत्री–

अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने आरोप लगाए की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में हुए दल बदल के बाद दबाव में हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कई बार मुख्यमंत्री से कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र कोलारस में जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के कारण काम नहीं हो पा रहे हैं। जानबूझकर मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। मैंने इस मामले में मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि मेरी प्रभारी मंत्री से आपके समक्ष बैठक करा दें, जिससे मैं अपनी बात रख सकूं लेकिन मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई।

बैठक के दौरान नेक चढ़ाने की बात कही पंचायत मंत्री ने-

भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने आरोप लगाए कि बीते कुछ महीने पहले जब ग्वालियर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौर था तो इस कार्यक्रम के लिए पंचायत सचिवों को भी भीड़ लाने के लिए दबाव डाला गया एक बैठक के दौरान पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने सब कहा कि पंचायत सचिव व सरपंचों को नेक देना पड़ेगा इस तरह साफ तौर पर खुलेआम भ्रष्टाचार की बात पंचायत मंत्री ने कई इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अभी किसी पार्टी में जाने का कोई निर्णय नहीं-

कोलारस विधायक ने भाजपा से इस्तीफा देने के बाद कहा कि वह अभी किसी पार्टी में नहीं जा रहे हैं वह अपने समर्थकों से बातचीत करेंगे उसके बाद कोई निर्णय लेंगे।

शिवपुरी विधानसभा से चुनाव लड़ने की अटकलें-

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि भाजपा से इस्तीफा देने वाले वीरेंद्र रघुवंशी आने वाले विधानसभा चुनाव में शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस ऐसी रणनीति पर कम कर रही है कि खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के खिलाफ उन्हें उतार जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811