–
रायसेन।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुँचे रायसेन ज़िले के बाड़ी तहसील के ग्राम खपड़ियाँ कला और अपने मामा के घर पहुँचकर शोक संवेदनाये व्यक्त की।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकॉप्टर से लगभग 1 बजे रायसेन ज़िले के बाड़ी तहसील के ग्राम खपड़िया कला पहुँचे और अपने मामा रणधीर सिंह चौहान के घर पहुँचकर अपनी शोक संवेदनाये व्यक्त की।आपको बता के शिवराज सिंह चौहान के मामा रणधीर सिंह चौहान के पुत्र भगवान दास चौहान का विगत 31 जुलाई को निधन हो गया था इस कारण मुख्यमंत्री मामा के घर पहुँचे और भगवान दास चौहान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और दुखी परिवार से मिलकर अपनी शोक संवेदनाये व्यक्त कर ईश्वर से इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते नजर आये।
इस मोके पर ज़िला कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे एसपी विकास कुमार शाहवाल सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।