रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
भोजपुर विधानसभा के मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड 25 में स्थित श्री संकट मोचन जाखला धाम हनुमान मंदिर में प्रति मंगलवार महाआरती होती है।
जानकारी देते हुए जाखला धाम प्रचार प्रसार प्रमुख रामभरोस विश्वकर्मा ने बताया की प्रति मंगलवार और शनिवार बड़ी संख्या में भक्त जन पहुंचते है।प्रति मंगलवार विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमे भक्त जन प्रसाद ग्रहण करते है श्री संकट मोचन जाखला धाम हनुमान मंदिर के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले प्रजापति समाज द्वारा लगभग 20 से 25 सालो से ईट का दान कर मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे है।वही रायसेन जिले के वरिष्ट पत्रकार न्यूज़स्टेट के जिला रायसेन ब्यूरो दीपक कांकर ,न्यूज़ 24 जिला रायसेन ब्यूरो,अनिल सक्सेना, एबीपी न्यूज़ रायसेन जिला ब्यूरो विजय राठौर का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

वही प्रजापति समाज के भाजपा नेता संजय प्रजापति सहित 15 प्रजापति समाज के लोगो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया प्रजापति समाज के लोगो का कहना था की आज हमे मंदिर बुलाकर जो सम्मान दिया है हम मंदिर के सेवको के आभारी है आगे भी जाखला धाम मंदिर में हमसे जो भी बनेगा हम उसके लिए सदेव तत्पर है हमारा सौभाग्य है की हम भी इस भव्य मंदिर निर्माण में सहभागी बन रहे है।
रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार दीपक कांकर ,अनिल सक्सेना,और विजय राठौर ने कहा की मंदिर के सेवको द्वारा इस भव्य मंदिर के निर्माण कार्य को जिस लगन और मेहनत से कार्य किया जा रहा है यह कबीले तारीफ है इतना भव्य और सुंदर मंदिर आशय ही आसपास हो हमारे द्वारा समय समय पर मंदिर पर होने वाले कार्यक्रम सहित अन्य गतिविधि की खबरों को विशेष रूप से प्रकाशित किया जाता रहा है मंदिर के सेवको द्वारा जो सम्मान हमे दिया है हम इसके लिए उनका आभार प्रकट करते है हमारा सौभाग्य है। 
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला भोजपुर के जिला मंत्री अरविंद खरे,औबेदुल्लागंज प्रखंड मंत्री मोहित मेघानी, प्रखंड केशवपुरम उपाध्यक्ष राजेश राजपूत , जिला गो रक्षा प्रमुख मुकेश कीर सहित अन्य पदाधिकारियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।वही मंदिर से भक्ति भाव से जुड़े मनीष मालवीय मंडीदीप गब्बर गुर्जर मंडकासिया, विनोद नागर इटाया कला पत्रकार मोहित गौर,पत्रकार देवेंद्र विश्वकर्मा का भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया इस अवसर पर मंदिर के पुजारी ब्रज किशोर शर्मा , रोहन शर्मा जश्मन पटेल बेरसिया ,माखन सिंह परमार,भगवान सिंह गुर्जर ,नर्मदा राजपुत ,उत्तम राजपुत पूर्व सरपंच बेरसिया , जशमन राजपुत ,राजेश राजपूत, विनोद नागर, पत्रकार राहुल बैरागी पत्रकार रोहित राजपुत सहित बड़ी संख्या में मंदिर के भक्त उपस्थित रहे।