Let’s travel together.

आमजन के लिए खोला जाएगा द्रोणाचल स्थित वार मेमोरियल, देशभक्ति की मिलेगी प्रेरणा

0 84

भोपाल। राजधानी में द्रोणाचल स्थित सेना का युद्ध स्मारक आमजन के लिए जल्द ही खोला जाएगा। भोपाल स्थित सेना के स्ट्राइक कोर के जनरल आफिसर कमांडिंग प्रीतपाल सिंह ने इस बात की जानकारी दी। वह आज सुबह मुख्यमंत्री आवास में सीएम डा. मोहन यादव से सौजन्य भेंट करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ ब्रिगेडियर एस.एस. छिल्लर भी उनके साथ थे।

इस मुलाकात में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को हेडक्वार्टर 21 कार्प की ओर से स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। सीएम ने इस मौके पर हरदा सहित अन्य आपदाओं के दौरान सेना द्वारा दिए गए त्वरित सहयोग की सराहना की। कर्नल विशाल आहूजा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

भोपाल में इंडियन आर्मी की 03 ईएमई कार्प्स ने द्रोणाचल के निकट स्थित योद्धा स्थल के पास ही वार मेमोरियल की स्थापना की है। यहां पर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के नाम अंकित हैं। उनकी स्मृति में ही वार मेमोरियल बनाया गया है। यहां आकर लोगों को देशभक्ति की प्रेरणा मिलेगी। यहां गैलेंट्री एरिया भी विकसित किया गया है। नागरिकों को इसी से जोड़ने एवं देशभक्ति की प्रेरणा देने के लिए वार मेमोरियल सभी के लिए खोलने का प्रस्ताव है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811