Let’s travel together.

पत्रकारिता की रीढ़ सच और सिर्फ़ सच  है

0 219

रायपुर। सोमवार को एक भव्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जाने माने कवि डॉक्टर सुधीर सक्सेना को वसुंधरा सम्मान से अलंकृत किया । मुख्यमंत्री ने इस मौक़े पर पत्रकारों से सच और प्रामाणिक लेखन का आग्रह किया । उन्होंने गांधी जी के सिद्धांतों को ही देश के विकास की कुंजी बताया । सुधीर सक्सेना ने सम्मान के उत्तर में छत्तीसगढ़ से अपने रिश्ते को भावुक अंदाज़ में याद किया और कहा कि उन्होंने हमेशा सरोकारों भरी पत्रकारिता की है ।


समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए वरिष्ठ पत्रकार और लेखक राजेश बादल ने मौजूदा हालात में पत्रकारिता और साहित्य की चुनौतियों का ज़िक्र किया । श्री बादल ने कहा कि बाज़ार और सियासत ने पत्रकारिता को बांट दिया है । यह गंभीर स्थिति है।

उन्होंने माधवराव सप्रे समाचार पत्र संग्रहालय की ओर से प्रकाशित और पद्मश्री विजय दत्त श्रीधर द्वारा संपादित ग्रंथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ मंत्री रवींद्र चौबे को सौंपे ।


यह आयोजन राज्य के जाने माने गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय देवी प्रसाद चौबे की याद में हर साल किया जाता है। चित्र इसी अवसर के हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811