Let’s travel together.

बैंक एटीएम का क्लोन बनाकर धोखाधड़ी करने वाले अन्तराष्ट्रीय गिरोह के सरगना सहित 2 आरोपीयों को सायबर क्राईम ने किया गिरफ्तार

0 139

भोपाल से देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट
भोपाल सायबर क्राईम ब्रान्च जिला भोपाल की टीम द्वारा बैंक आफ बडौदा खाता धारको के एटीएम का क्लोन बनाकर पैसे निकालने वाले अन्तराष्ट्रीय गिरोह को सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है । टनाक्रम कुछ इस प्रकार से है दिनांक 10 जुलाई को आवेदक जिसकी उम्र 38 साल निवासी ए-34, बीडीए कॉलोनी, कोहेफिजा, भोपाल निवासी का शिकायत प्राप्त हुई जिसमें फरियादी द्वारा बताया गया कि उसके बैंक खाते से एटीएम के माध्यम से बिना कोई जानकारी सांझा किये 75000 रूपये निकालकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी की गयी है। शिकायत में आवेदन पत्र विवरण, कथन फरियादी, बैंकों से प्राप्त जानकारी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फरियादी के साथ धारा 419, 420 भादवि का अपराध करना पाये जाने से अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया घटना से संबंधित ओर भी शिकायते सायबर क्राईम ब्राँच को प्राप्त हुई थी जिसको गंभीरता से लेते हुये त्वरित कार्यवाही प्रारंभ की गई।
आरोपीयो व्दारा घटना से पुर्व भोपाल एंब इदौर में रुक कर ए.टी.एम. की रैकी की इसके बाद ए.टी.एम को खाली व सुनसान देखकर ए.टी.एम में क्लोनिंग डिवाइस, स्कीमिंग डिवाईस व हिंडन माईक्रो कैमरे लगा कर ए.टी.एम कार्ड का डेटा चोरी कर लेते थे जिसका उपयोग आरोपी कार्ड का क्लोन तैयार करने में करते थे । उन क्लोन कार्डो की मदद से आरोपियो द्वारा दिल्ली तथा उसके आस-पास के बैंक के ए.टी.एम से नगदी निकाल लिया करते थे आरोपियो द्वारा अपनी पहचान छुपाने के लिये ए.टी.एम में टोपी एव फेस मास्क का उपयोग किया जाता था । ए.टी.एम के आस-पास आने जाने के लिये किराये के ऑटो का उपयोग करते थे जिससे आरोपियो का आने जाने के रास्ते क्लियर ना हो व पहचान ना हो सके। नगदी निकालने के बाद आरोपी अपना शहर बदल देते थे जिससे आरोपी पुलिस के पकड में ना आवे
सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम द्वारा अपराध कायमी के पश्चात् त्वरित कार्यवाही करते हुए प्राप्त साक्ष्यो एंव तकनीकी एनालिसिस के आधार पर बैंक के विभिन्न खाता धारको के ए.टी.एम कार्ड का डाटा क्लोन कर खाता धारको के बैंक खाते से क्लोन ए.टी.एम कार्ड से पैसे निकालने वाले अन्तराष्ट्रीय गिरोह के दो आरोपियो को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।जिनसे अपराध में प्रयुक्त 2 मोबाईव फोन , 1 लेपटॉप , 3 सिम कार्ड ,4 ए.टी.एम कार्ड , 2 पीटु बैग , 1 डिजिटल एम.एस.आर (कार्ड तैयार करने वाली मशीन) , 1 डिजिटल मल्टी मीटर , 1 ए.टी.एम स्कीमर डिवाईस , 1 विडियो रिकोर्डिंग डिवाईस , 7 ए.टी.एम कार्ड के साईज की लोहे की पत्ती , 1 ए.टी.एम मशीन का माड्युल , 1 आरोपी का पासपोर्ट को जप्त किया गया । आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि गिरोह का मुखिया रोमानिया देश का नागरिक है
जो अभी तक लगभग 200 खाता धारको से लाखों रुपयों की बैंक धोखाधडी कर चुका है। आरोपी एक निश्चित बैंक के एटीएम को टारगेट करते थे । आरोपी अलग-अलग शहरों के एटीएम से पैसा निकालते थे ताकि कोई शक न करे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811