Let’s travel together.

सहकारिता समिति कर्मचारियों की हड़ताल शुरू

0 87

 

रायसेन।सहकारिता समिति कर्मचारियों की महापंचायत एवं वेतनमान महत्वपूर्ण मांगे शासन स्तर पर नहीं मानने के कारण सहकारिता समिति कर्मचारी कलम बंद हड़ताल पर उतारू हुए बुधवार को में सहकारिता समिति कर्मचारियों की कलम बंद हड़ताल के साथ-साथ 113 सहकारी संस्थाओं से आए कर्मचारियों ने बैठक आयोजित हुई।

बैठक में शामिल कर्मचारियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों की रणनीति को कोसते हुए मध्यप्रदेश शासन से नाराजगी व्यक्त की एवं पांच दिवसीय कलम बंद हड़ताल के बाद कर्मचारी महासंघ के जंगी आंदोलन में शामिल होंगे एवं जिला स्तर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन एवं आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार की गई।


पैक्स समितियों का प्रदेश स्तरीय संयुक्त मोर्चा फिर एक बार फिर शासन से अपनी लंबित मांगों को मनवाने के लिए सम्पूर्ण मध्यप्रदेश प्रशासन के दरवाजे खटखटाना वेतनमान मांग को मनवाने के लिए प्रदेश भर में आंदोलन शुरू कर दिया है पिछले सप्ताह सहकारिता समिति कर्मचारी संगठन ने जिला कलेक्टर को मध्यप्रदेश शासन के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा सहकारिता समिति कर्मचारी के प्रति भी ध्यान आकर्षित कर वर्षों से लंबित मांगों का सकारात्मक निराकरण के लिए शीघ्र महापंचायत के लिए ज्ञापन सोपा था।

संगठन के जिला अध्यक्ष ज्योतिचंद नामदेव द्वारा बताया गया वर्षों से संगठन वेतनमान जैसी महत्वपूर्ण मांगों को लेकर संघर्ष करता आ रहा है परंतु आज तक निराशा ही हाथ लगी है शासन प्रशासन द्वारा 15 अगस्त तक हमारी समस्याओं एवं मांगों को निराकरण नहीं किया है इसलिए आज से है हड़ताल जारी है और 22 अगस्त को हम सब भोपाल महासंघ के साथ रहेंगे । कलमबद हड़ताल में जिले की 113 सहकारी समितियां के कर्मचारी प्रबंधक सहायक प्रबंधक राशन विक्रेता लेखपाल कंप्यूटर ऑपरेटर एवं चौकीदार चपरासी सहित अधिक संख्या में सहकारिता कर्मचारी एकत्र थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसानों को अपनी फसल तुलवाने पंजीकरण के बाद भी स्लाड बुकिंग का इंतज़ार     |     20अप्रैल से जलापूर्ति करने के झूठे आश्वासन से नगर में जलप्रदाय की बाधित,दो दिन में एक बार होगा जल प्रदाय     |     पहाड़ों पर आग, एक हफ्ते से सुलग रही लपटें, जंगल और खेतों की नरवाई खाक     |     अक्षय तृतीया पर  भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 27वें आयोजन में कई जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में     |     मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी, बड़े किसान परेशान , स्लॉट बुकिंग और लिमिट ने बढ़ाई चिंता     |     भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811