Let’s travel together.

दो च्वाॅईस सेंटर तीन माह के लिए ब्लाॅक,अवैध राशि वसूल बीपीएल कार्ड बनाने की मिली थी शिकायत

0 111

 

सुरेन्द्र जैन रायपुर

रायपुर शहर के दो च्वाॅईस सेंटरों पर अवैध वसूली कर सेवाएं प्रदान करने की शिकायत के बाद जिला प्रशासन द्वारा तीन माह के लिए आईडी ब्लाॅक करने की कार्रवाई की गई है। अब तीन माह तक पारस च्वाॅईस सेंटर महोबा बाजार और टिकरापारा साहू काम्पलेक्स स्थित आल इन वन च्वाॅईस सेंटर द्वारा शासकीय सेवाओं से संबंधित किसी प्रकार के काम नहीं किए जा सकेंगे। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर भुरे के निर्देश पर इन दोनों च्वाॅईस सेंटरों का आकस्मिक निरीक्षण भी अधिकारियों ने किया था।

इस बारे में जिला ई-गर्वेन्स सोसायटी की मैनेजर कीर्ति शर्मा ने बताया कि स्थानीय समाचार पत्रों में महोबा बाजार के पारस च्वाॅईस सेंटर तथा टिकरापारा साहू काम्पलेक्स के आल इन वन च्वाॅईस सेंटर के विरूद्ध अवैध रूप से राशि लेकर बी.पी.एल. कार्ड बनाने की खबरें प्रकाशित हुई थी। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर भुरे ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। दोनों लोक सेवा केन्द्रों की जांच अधिकारियों द्वारा दी गई थी। इस दौरान दोनों केन्द्र ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में आॅनलाईन नहीं पाए गए। इसके साथ ही ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजनाओं से जुड़ी जन-सुविधा की सेवाएं आय, जाति, निवास इत्यादी बनाने की सेवा शुल्क की जानकारी भी केन्द्र पर प्रदर्शित नहीं की गई थी। इन केन्द्रों पर जन-सुविधा सेवाओं से संबंधित कोई पंजी या रिकार्ड भी नहीं रखा गया था। जनहित की सेवाएं देने में लापरवाही बरतने पर दोनों च्वाॅईस सेंटरों की आई.डी. आगामी तीन माह के लिए ब्लाॅक कर दी गई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |     सावन में बढ़ा भोले बाबा का उत्साह, 120 युवाओं की कांवड़ यात्रा      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811