Let’s travel together.

रायसेन ज़िले के बरेली में नाबालिग को कट्टे की नोक पर अगवा करने की कोशिश

0 323

रायसेन। ज़िले के बरेली नगर में नाबालिग को कट्टे की नोक पर अगवा करने की कोशिश की गई शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बचाया घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पिता ने परिजनों सामाजिक लोगो के साथ थाने में पहुंचकर दर्ज कराई रिपोर्ट आरोपी देव ठाकुर फरार हों गया हे।


– बरेली नगर की किनगी रोड पर रात 8 बजे मंदिर जा रही युवती को कट्टे की नोक पर अगवा करने की कोशिश की गई। विरोध करते हुए युवती के द्वारा शोर मचाया इस दौरान आसपास के युवाओं के द्वारा युवती को बचाया गया आरोपी हवाई फायर कर भाग निकला घटना के तत्काल बाद वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया । घटना की जानकारी पीड़िता के द्वारा परिजनों को दी गई , पीड़िता के द्वारा परिजनों के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।


घटना के संबंध में बरेली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ 365 और 307 की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना के बाद से आरोपी और उसका परिवार घर से फरार है। घटना के विरोध में नगर के नागरिकों के द्वारा उक्त घटना का विरोध दर्ज कराते हुए थाने में एसडीएम संतोष मुद्गल को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की गई है।

एसडीओपी राजीव जंगले ने बताया कि बरेली के किनगी रोड पर युवती को जबरन कार में अगवा करने और फायर करने का मामला सामने आया है हमने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811