Let’s travel together.

अभिमन्यु जागरूकता अभियान अंतर्गत आमखेड़ा में पुलिस ने किया नागरिकों को जागरूक

0 111

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

जिला पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन में सांची पुलिस ने आमखेड़ा गांव के स्कूली बच्चों को जागरूक किया ।
जिले भर में छात्राओं महिलाओं से संबंधित अपराध पर अंकुश लगाने तथा महिलाओं छात्राओं की सुरक्षा तथा सम्मान करने सांची पुलिस ने अभिमन्यु जागरूकता अभियान अंतर्गत आम खेड़ा गांव के स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया इस कार्यक्रम में स्कूल छात्र छात्राओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे । इस अवसर पर उपनिरीक्षक आनंदी लाल सूर्यवंशी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि स्कूली छात्राओं महिलाओं का सम्मान किया जाना चाहिए तथा सुरक्षा की जाना चाहिए महिलाओं छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाया जायेगा तथा पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी साथ ही उन्होंने कहा कि गांव में किसी भी प्रकार की नशे की लत से दूर रहें समाज में किसी भी प्रकार की बुराई को पनपने न दें । एवं अपराध रोकने आगे बढ़े स्वच्छ समाज की स्थापना में सहयोग करें किसी भी प्रकार के अपराध होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे हमें पूरी तरह अपराध मुक्त समाज की स्थापना करने में आगे आना होगा तभी हम अपनी महिला छात्राओं की सुरक्षा कर सकेंगे । इस अवसर पर आरक्षक कविता यादव एवं पूजा रघुवंशी भी उपस्थित थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811