Let’s travel together.
nagar parisad bareli

नदी-नालो और शासकीय तालाबों-कूपों से अगले 3 माह तक जल का उपयोग केवल पेयजल हेतु किया जायेगा: कलेक्टर चैतन्य

0 570

अवैध नल कनेक्शन पर होगी कार्रवाई और एफआईआर

धीरज जॉनसन

दमोह: जिले के सभी नदी-नालों और शासकीय तालाबों-कूपों से अगले 3 माह अर्थात 30 जून तक केवल जल का उपयोग पेयजल हेतु किया जायेगा। सिंचाई हेतु उपयोग किए जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। यह बात कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य ने समय-सीमा बैठक के दौरान ग्रामीण और नगरीय निकायों तथा राजस्व अधिकारियों से कही।
उन्होंने कहा जिले में 15 अप्रेल से कंट्रोल रूम शुरू किया जायेगा पानी की समस्या होने पर सूचना दी जा सकेगी।
चैतन्य ने पी.एच.ई. के अधिकारियों से प्रत्येक गांवो के हैण्डपंप और पेयजल स्त्रोतो की जानकारी देने के निर्देश दिए।

तेवड़ा मुक्त चना खरीदी होगी

कलेक्टर चैतन्य ने कहा है चना खरीदी शुरू हो रही है, सभी किसान चना साफ कर खरीदी केन्द्रो में लायें, तेवड़ा मुक्त चना खरीदा जायेगा एक भी तेवड़ा होने पर चना खरीदी नही होगी। यदि तेवड़ायुक्त चना खरीदी हो गई तो वह रिजेक्ट कर दिया जायेगा। उन्होंने गेहूँ खरीदी के संबंध में चर्चा करते हुए राजस्व अधिकारियों से कहा सत्यापन का कार्य तीन दिवस में पूर्ण कर लिया जाये।

नामांतरण की होगी 25 को समीक्षा

कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य ने राजस्व अधिकारियों से कहा नामांतरण प्ररकणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जायें। उन्होंने कहा 25 मार्च को राजस्व अधिकारियों की आयोजित बैठक में समीक्षा की जायेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा दिर्नेश दिए।

माइनिंग रायल्टी जमा कराये

बैठक के दौरान पी.डब्ल्यू.डी. आर.ई.एस., प्रधानमंत्री सड़क और सभी संबंधित निर्माण विभागों से कहा माइनिंग रायल्टी जमा करा दी जायें।
इस आयोजित समय-सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर चैतन्य ने सभी विभागों और निकायों के अधिकारियों से कहा लंबित विद्युत देयक 31 मार्च के पूर्व जमा करा लिये जायें। जिले की सभी पंचायतो का भी भुगतान सुनिश्चित करानें के निर्देश दिए गये।

सड़कों में जहां आवश्यक हो संकेतक लगाये जायें

कलेक्टर चैतन्य ने सड़कों में संकेतक लगाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सभी एहतियाती कदम उठाये जाने के दिशा-निर्देश दिए।

अवैध कनेक्शन पर होगी कार्रवाई और एफ.आई.आर.

कलेक्टर चैतन्य ने कहा दमोह में 18 हजार कनेक्शन हो चुके है दो वार्ड में कनेक्शन बाकी है, वहां भी शीघ्र कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा दमोह शहर में जिनके घर में नल कनेक्शन नहीं है, ले ले अन्यथा गर्मी में पानी की दिक्कत होगी, अलग से ऐसे लोगो को पेयजल आपूर्ति नहीं की जायेगी। कलेक्टर ने साफ तौर पर कहा है अवैध नल कनेक्शन मिलने पर कार्रवाई के साथ ही एफ.आई.आर. भी दर्ज कराई जायेगी।
कलेक्टर चैतन्य ने विभागवार सी.एम. हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा गत माह जिन अधिकारियों को सो-काज नोटिस दिए गये और उनके द्वारा जवाब नही दिया गया, ऐसे अधिकारियों को वेतन वृद्धि रोकने का नोटिस दिया जाये। उन्होंने अधिकारियों से कहा प्रतिदिन 5 शिकायत कत्ताओं से चर्चा की जाये और उन्हें अवगत करायें जिनसे बात की गई है। बैठक में जिला अधिकारी और व्ही.सी. के माध्यम से एस.डी.एम.-तहसीलदार और सी.ई.ओ. जनपद पंचायत मौजूद रहे।

न्यूज स्रोत: धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811