Let’s travel together.

शिक्षावृती के नाम पर रिश्वत लेने वाले आदिम जाति कल्याण विभाग के बाबू और जिला संयोजक को लोकायुक्त ने पकड़ा

0 619

– बाबू रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा गया

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले के आदिम जाति कल्याण विभाग में पदस्थ एक बाबू और जिला संयोजक को शिक्षावृती के नाम पर छात्रावास अधीक्षक से रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा गया है। लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को एक शिकायत के बाद शिवपुरी कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग में कार्रवाई करते हुए यहां पर बाबू अवधेश शर्मा और जिला संयोजक आरएस परिहार को पकड़ा है। बाबू अवधेश शर्मा को रंगे हाथों पैसा लेते हुए पकड़ा गया है। जिले के पोहरी के छात्रावास अधीक्षक हेमराज सहरिया ने लोकायुक्त को शिकायत की थी कि उनके छात्रावास में पढ़ने वाले छात्रों के लिए शिक्षावृती आती है। 1380 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से यह शिक्षावृती दी जानी थी।


करीब 4 लाख का भुगतान छात्रावास अधीक्षक को होना था लेकिन 20% कमीशन मांगा जा रहा था। इस तरह से एक लाख रुपए की मांग बाबू अवधेश शर्मा के द्वारा जिला संयोजक आरएस परिहार के नाम से की जा रही थी। लोकायुक्त में शिकायत होने के बाद मंगलवार को लोकायुक्त की टीम ने यहां छापामार कार्रवाई की और बाबू अवधेश शर्मा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इसी दौरान कार्यालय में बैठे जिला संयोजक आरएस परिहार को भी रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।


लोकायुक्त निरीक्षक ब्रजमोहन नरवरिया ने बताया कि बाबू अवधेश शर्मा और जिला संयोजक आरएस परिहार को उक्त मामले में आरोपी बनाया गया और गिरफ्तारी की गई है हेमराज सहरिया की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811