Let’s travel together.

ऐसो राज चाहिए जिसमें सबको मिले अन्न-डॉ सत्यनारायण जटिया

0 80

हेमेंद्रनाथ तिवारी उज्जैन

ऐसो राज चाहिए जिसमें सबको मिले अन्न इसमें ही रविदास प्रसन्न रहते हैं और उनकी इस बात को वर्तमान में केंद्र और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार रविदास जी की इसी लाइन को सार्थक कर रही है ।
यह बात संत रविदास यात्रा के दौरान संवाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सत्यनारायण जटिया ने कहीं आपने बताया जिस समय रविदास जी ने जन्म लिया और वह कुछ बड़े हुए उस समय मुगल आक्रांता और सिकंदर लोदी का भारत पर राज्य था । इस दौरान उन्होंने धर्म कर्म और समाज को शिक्षा देने वाली कई शिक्षाप्रद बातें बताई जो आज तक प्रासंगिक है ।

इससे पूर्व आज दोपहर 12 बजे संत रविदास संस्थान अंकपात मार्ग पर उपस्थित अतिथि विधायक पारस जैन, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय, महापौर मुकेश टटवाल, प्रदेश अध्यक्ष व यात्रा के संभाग प्रभारी चिंतामणि मालवीय, कर्मचारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रमेशचंद शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, सभापति कलावती यादव, यात्रा संयोजक मुकेश यादव, नगर महामंत्री विशाल राजोरिया, संजय अग्रवाल, सोनू गेहलोद, यात्रा सह प्रभारी ओम अग्रवाल मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा सहायक मीडिया प्रभारी राकेश पंड्या एवं अन्य अतिथियों ने संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमा का पूजन किया और यात्रा की शुरुआत हुई ।

यात्रा पिपली नाका, भैरू नाला नामदार पुरा नयापुरा, नई सड़क मालीपुरा होती हुई फ्रीगंज पहुंची, फ्रीगंज टावर पर यात्रा की आगवानी कैबिनेट मंत्री डॉ मोहन यादव एवं सिक्ख समाज के समाजजनों तथा भाजपा किसान मोर्चा , अनुसूचित जाति मोर्चा एवं महिला मोर्चा द्वारा गुरु पादुका पर पुष्प अर्पित किए और गुरुद्वारे पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया । यात्रा में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों का भी सम्मान किया गया, यात्रा मक्सी रोड पवासा होते हुए रघुनंदन गार्डन पहुंची यहां संवाद कार्यक्रम हुआ जिसे जिसे नगर अध्यक्ष विवेक जोशी एवं अन्य नेता गणों ने संबोधित किया । आभार मंडल अध्यक्ष पर्वतसिंह जाट ने माना कार्यक्रम के पश्चात यात्रा मक्सी और तराना के लिए रवाना हुई जहां पूजन के पश्चात नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने संत शिरोमणि रविदास जी की चरण पादुका ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह बोर मुंडला को सौंपी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811