मनोज बैरागी सरदारपुर धार
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत सरदारपुर में मुख्य कार्य पदाधिकारी जोशुआ पिटर एवं अध्यक्ष झागूड़ी बाई देव सिंगर, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि,सहायक सहायक यंत्री समीक्षा जैन, खंड पंचायत अधिकारी अंसार पठान,बड़े बाबू बलराम मारू, मनरेगा प्रभारी गोयल साहब एंव अन्य कर्मचारियों द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय पर एक पौधा मां के नाम से पौधारोपण किया गया ।
वही नगर परिषद सरदारपुर के जन प्रतिनिधि, अनुविभागीय अधिकारी महोदय, तहसीलदार महोदय, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं निकाय कर्मचारीयो द्वारा कार्यालय प्रांगण मे पौधा रोपण किया गया, तत्पश्चात निकाय के अधिकारी कर्मचारी द्वारा माही नदी घाट, श्री गायत्री मंदिर प्रांगण मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारीयो के साथ पौधारोपण कर, पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण का संदेश दिया, पौधारोपण कार्यक्रम में नगर परिषद सरदारपुर के अधिकारी एंव कर्मचारीगण उपस्थित थे।