Let’s travel together.

गुजरात बस हादसे में घायल हुए लोगों से केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने फोन पर की बातचीत, कहा- तुम चिंता मत करो, मैं हूं तुम्हारे साथ हूं

0 59

– केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने वीडियो कॉल करके सभी का हालचाल जाना

– घायलों को हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुजरात के सापुतारा घाट के पास गुना-शिवपुरी-अशोकनगर के श्रद्धालुओं से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस हादसे में घायल हुए 14 लोगों से वीडियो कॉल पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में भर्ती सभी घायलों एवं परिजनों को अपनी ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान सभी घायलों ने मंत्री सिंधिया को इस दुर्घटना पर तुरंत संज्ञान लेने एवं सक्रियता दिखाते हुए घायलों को समय पर इलाज की समुचित व्यवस्था कराने के लिए धन्यवाद दिया।

आने वाले दौरे में शीघ्र मिलेंगे घायलों से-

बताया जा रहा है कि इस समय व्यस्तता के चलते केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने फोन पर सभी घायलों का हाल जाना। सूत्रों ने बताया है कि आने वाले समय में केंद्रीय मंत्री सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र के आगामी दौरे पर बस हादसे का शिकार हुए सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात करने एवं उन्हें सांत्वना देने के लिए उनके घर जाएंगे।

बस हादसे में पांच लोगों की हुई थी मौत-

2 फरवरी को गुना संसदीय क्षेत्र के श्रद्धालुओं को लेकर धार्मिक यात्रा पर जा रही बस के गुजरात में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी जबकि 40 लोग घायल हुए थे। घटना कि जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्र सरकार में मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फोन पर बात कर मृतकों के परिवारजनों को सहायता प्रदान करने का आग्रह किया था। जिसके बाद सीएम ने मृतकों को 4-4 लाख, गंभीर घायलों को 1-1 लाख एवं सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |     प्रजापति एवं सर्व समाज ने चढ़ाया 25.5 किलो का विशाल पीतल का घंटा     |     हवलदार संतोष कुमार जाट का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार     |     भोपाल। अपेक्स बैंक मुख्यालय में सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ     |     रायसेन जिला सहकारी बैंक ने रचा नया इतिहास रायसेन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 25.53 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित कर नया रिकॉर्ड बनाया। कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक अरुण विश्वकर्मा के मार्गदर्शन और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार के प्रभावी नेतृत्व से यह उपलब्धि हासिल हुई। बैंक ने 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही में यह ऐतिहासिक लाभ दर्ज किया। बैंक की नेटवर्थ बढ़कर 37.28 करोड़ रुपये पहुंच गई है। लगातार मजबूत होती वित्तीय स्थिति से बैंक की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार आया है। ऋण वितरण, वित्तीय अनुशासन और व्यवसाय विस्तार का सकारात्मक असर देखने को मिला। बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की भी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका रही। सहकारी समितियों के सहयोग से बैंक ने बेहतर वित्तीय प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि से जिले के सहकारिता क्षेत्र में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ है।     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811