Let’s travel together.

शिवपुरी में केंद्रीय विद्यालय और आईटीबीपी एसटीएस ने निकाली तिरंगा यात्रा

0 56

- Advertisement -

केंद्रीय विद्यालय के छात्रों अलावा आईटीबीपी के जवान भी शामिल हुए

– तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता की जय के नारे

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत बुधवार को केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी एवं आईटीबीपी एसटीएस शिवपुरी ने संयुक्त तिरंगा यात्रा निकाल कर नगर वासियों को अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान इस तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय के नारे गूंजे। छात्रों और जवानों के सामंजस का जोश यहां देखने को मिला।
केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एसके शर्मा तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे जिनके पीछे सैकड़ों विद्यार्थियों के साथ-साथ आईटीबीपी शिवपुरी एसटीएस के अधिकारी एवं जवान हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय, झंडा ऊंचा रहे हमारा, वंदे मातरम आदि जयघोष के साथ नगर वासियों को घर-घर तिरंगा फहराने का संदेश दे रहे थे।
राष्ट्रीयता से सराबोर तिरंगा यात्रा केंद्रीय विद्यालय के मुख्य द्वार से होती हुई काली माता मंदिर ,झांसी तिराहा ,आईटीबीपी से पुनःविद्यालय में आकर संपन्न हुई जहां विद्यालय के प्राचार्य श्री शर्मा ने इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहभागिता एवं सहयोग हेतु आईटीबीपी शिवपुरी एसटीएस के प्रति आभार व्यक्त किया तथा छात्रों को संदेश दिया कि घर-घर तिरंगा फहराने हेतु जागरूकता फैलाएं। प्राचार्य के साथ वरिष्ठ शिक्षक एमएम मिश्र, इरफान अहमद अंसारी ,राजीव कुमार सिंह एवं शिवचरण केवट आदि शिक्षक जयघोष कर रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बाड़ी नगर में मांगों को लेकर सफाई कर्मी हुए लामबंद अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू     |     रायसेन जिले के सलामतपुर में ब्लाक कांग्रेस की हुई महत्वपूर्ण बैठक     |         |     एनएच 45 पर स्थित ग्राम कोड़ा जमुनिया में लापरवाही पूर्वक चलाने से मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा 2 घायल     |     भोपाल मार्ग चौपड़ा के पास गिट्टी पर बाइक फिसल जाने की वजह से महिला घायल,अस्पताल में चल रहा उपचार     |     यादव समाज यदुवंशी संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फर्जी मामला दर्ज होने के विरोध में दिया ज्ञापन     |     गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ की कामना के साथ भक्तों ने दी बप्पा को विदाई     |     बीना नदी में दो बच्चो की डूबने से दर्दनाक मौत     |     FB पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले आरोपी को चंद घंटो में गिरफ्तार कर भेजा जेल     |     सदालतपुर हाइवे पर बनी चक्काजाम भी स्थिति,SDM ने संभाली स्थिति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811