Let’s travel together.

25 गांव के आदिवासियों ने निकाली रैली, पोषण आहार की राशि सहित राशन न मिलने की शिकायत की

0 106

 

एसडीएम को दिया ज्ञापन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के 25 गांव के आदिवासियों और ग्रामीणों ने अपनी समस्या को लेकर खनियांधाना में एक रैली निकालते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया। एकता परिषद के बैनर तले 25 गांव के सैंकड़ों ग्रामीण पोषण आहार राशि, राशन वितरण, गरीबों को वितरित किए पट्टों में बरती गई लापरवाही और उसकी निष्पक्ष जांच के लिए जुटे और एसडीएम और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

खनियांधाना में एकता परिषद के बैनर तले यह ग्रामीण एकजुट हुए थे। एकता परिषद के कार्यकर्ता अनिल उत्साही ने बताया कि 19 जुलाई को एकता परिषद ने धर्मपुरा गांव में जन चौपाल का आयोजन किया था इस चौपाल में 25 गांव के मुखिया शामिल हुए थे। जिसमे पोषण आहार राशि न मिलने सहित राशन वितरण और गरीबों को मिले हुए पट्टों के मुद्दे सामने आये थे। जन चौपाल में फैसला लिया गया था कि सभी लोग एकत्रित होकर के अपने हक की लड़ाई के लिए रैली निकालकर ज्ञापन देंगे इसी सिलसिले में एसडीएम को ज्ञापन दिया गया है। इस ज्ञापन में उनके समस्या निराकरण की मांग की गई है। ऐसे में अगर 15 दिनों के भीतर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकार नहीं किया गया है तो एकता परिषद् कलेक्ट्रेड पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811