Let’s travel together.

मौसम का हाल:गर्म हवा से दिन का पारा बढ़ा, दोपहर बाद चलीं गर्म हवाएं चलती रही; रात का पारा भी 27.8 डिग्री

0 246

शिवलाल यादव

रायसेन।गर्मी के मौसम के तापमान में अब तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिया है।दोपहर के समय बिताने लोग कूलर पंखे के सहारा लेते हैं।सड़कों पर सन्नाटा सा पसर जाता है।तेज धूप की चुभन से महिलाएं युवा बच्चे और बड़े छातों, चश्मे गमछा और स्कार्फ का सहारा ले रहे हैं।इधर मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिन में भी बादल की आवाजाही लगी रहेगी
न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रिकॉर्ड में लिया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा
मौसम के तेवर अब गर्म होते जा रहे हैं। गुरुवार को सुबह मौसम के साफ होने से धूप चुभती रही। दिन में 11 बजे ही पारा 38 डिग्री पर पहुंच गया, जो शाम तक धीरे-धीरे और चढ़ गया। बादल की आवाजाही ने भी राहत नहीं दी। हालांकि तापमान में अभी भी उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है।

मौसम विशेषज्ञों डॉ एसएस तोमर का कहना है कि आने वाले दिन में भी बादल की आवाजाही लगी रहेगी। बुधवार के बाद गुरुवार सुबह से ही धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर बाद चलीं गर्म हवाएं चलती रही। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 44.3डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री रिकॉर्ड में लिया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     अदाकारी को धर्म और इंसानियत को फर्ज समझने वाले नाना पाटेकर-अजय बोकिल     |     रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811