Let’s travel together.

मप्र में अब 8वीं की हिंदी में परशुरामजी की जीवनी और सातवीं में यातायात नियम पढ़ेंगे बच्चे

0 577

विजय सिंह राठौर

मप्र राज्य शिक्षा केंद्र के स्कूल शिक्षा विभाग ने नए स्कूली सत्र 2022-23 से आठवीं कक्षा की पुस्तक में भगवान परशुराम की जीवनी व एकांकी के रूप में यातायात नियम सिखाए जाएंगे। बीते परशुराम जयंती पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परशुराम जी की जीवनी स्कूल पाठ्यक्रम में पढ़ाने की घोषणा की थी। परशुरामजी की जीवनी को कक्षा आठवीं में और यातायात नियमों की एकांकी कक्षा सातवीं की हिंदी भाषा में पढ़ाए जाने में को लेकर नया पाठ तैयार कराया जा रहा हैं।

खरगोन निवासी डॉ. भागीरथ कुमरावत, पूर्व उपाध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल एवं सदस्य पाठ्यक्रम व पाठ्यपुस्तक स्थायी समिति, राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल के स्थायी वरिष्ठ सदस्य डॉ. भागीरथ कुमरावत ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आगामी स्कूली सत्र 2022-23 से भगवान परशुरामजी की जीवनी व बच्चों को यातायात नियम पढ़ाये जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष परशुराम जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परशुरामजी की जीवनी स्कूल पाठ्यक्रम में पढ़ाने की घोषणा की थी। जिसके बाद भगवान परशुराम की जीवनी को कक्षा आठवीं में और यातायात नियमों की एकांकी कक्षा सातवीं की हिंदी भाषा में पढ़ाए जाने में को लेकर पाठ तैयार कराया।

परशुरामजी की जीवनी में अन्याय से लड़ने की कहानी

आठवीं कक्षा की हिंदी में भार्गव परशुराम के नाम से 2 पेज की जीवनी है। इसमें उनके भार्गव परशुराम से अन्याय, आतंक के खिलाफ संघर्ष कर भगवान परशुराम बनने की कहानी है। उनके प्रेरक सामाजिक काम है। पाठ में ऋषि -जमदग्नि के आश्रम में सहस्त्रार्जुन के प्रसंग का जिक्र है। इसमें उल्लेख है कि राजा गाय के दूध से बने व्यंजन से सत्कार से प्रभावित होकर गायों को ही बलपूर्वक ले गए। यह महेश्वर से जुड़ी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811