-ठप्प हुई सफाई व्यवस्था
बाड़ी रायसेन।बाड़ी नगर में प्रदेश व्यापी आव्हान पर सफाई कर्मियों ने मांगो लेकर अनिश्चकालीन हड़ताल प्रारंभ कर दी है,जिससे नगर की साफ सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सफाई कर्मियों ने धरना स्थल पर एकत्रित होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ लमकर नारेबाजी की। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष ने बताया कि समय समय पर सफाई कर्मियों की समस्याओं से सरकार को अवगत कराया गया,लेकिन सरकार उनकी उपेक्षा की जा रही है,जिसकी वजह से अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू की गई। सफाई ठेला प्रथा को खत्म किया जाए, समान वेतन का लाभ दिया जाए, सफाई कर्मी की मृत्यु पर उसके परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए।